हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jodhpur News: जालोरी गेट ईदगाह में नमाजियों ने अदा की नमाज, चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन

जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्टः रमजान का पवित्र महीना पूरा होने पर आज ईद उल फितर मनाया जा रहा है। इस मौके पर शहर के जालोरी गेट स्थित ईदगाह मस्जिद में नमाज अदा करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर मुख्य ईदगाह में शहर विधायक मनीषा पंवार, संगीता बेनीवाल, सलीम खान, संभागीय आयुक्त केसी मीणा, महापौर कुंती देवड़ा, जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नमाज के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

800 से अधिक जवान रहे तैनात

ईद के मौके पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रही। 800 से अधिक जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया। जालोरी गेट चौराहे पर पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़, डीसीपी गौरव यादव, संभागीय आयुक्त कैलाश चंद्र मीणा भी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola