जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्टः बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर जोधपुर में दौड़ लगाई। विधायक सुबह पावटा के किसान भवन होते हुए किला रोड़ पहुंचे। वहां से अशोक उद्यान तक करीब 4 घंटे तक पूरे शहर में दौड़े।
रास्ते में कई जगह पर लोगों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि 14 सूत्री मांगों को लेकर विधायक अब तक कई शहरों में दौड़ लगा चुके हैं। विधायक के निजी सचिव के अनुसार उन्होंने शहर में कुल 104 किमी. लंबी दौड़ लगाई।
ये है प्रमुख मांगे
- राज्य सरकार की नौकरियों में राज्य के युवाओं को 90 से 100 फीसदी आरक्षण दिया जाएं।
- 5 लाख पदों पर शीघ्र भर्ती निकालकर युवाओं को नियुक्ति दी जाएं।
- परीक्षा प्रणाली को दुरुस्त किया जाए। जिस लेवल की परीक्षा है उसी लेवल का प्रश्न पत्र बनाया जाए।
- बड़े प्राइवेट स्कूलों और कोचिंग संस्थानों की लूट से बचाया जाए।
- समुद्र का पानी नहर से राजस्थान में आए तथा यमुना चंबल का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचाएं।
पेपर लीक करने वाले युवाओं को मार देते हैं
नाराजगी जताते हुए यादव ने कहा कि अगर कोई मुख्यमंत्री अपने विधायक को वचन देकर मुकर जाए, तो इससे ज्यादा अफसोसजनक कुछ नहीं हो सकता। मैं गांधी जी के सिद्धांत पर अपने आप को कष्ट देकर युवाओं की आवाज उठाता रहूंगा।
यादव ने कहा कि पेपर लीक होने पर एक परिवार को कितना परेशान होना पड़ता है। लीक करने वाले लाखों युवाओं को मार देते हैं। ऐसे में पेपर लीक करने वाले माफिया का सरकार को एनकाउंटर करना चाहिए। वह लाखों युवाओं के सपनों का खून करते हैं।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
16 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines