Jodhpur News: 14 सूत्री मांगों को लेकर सीएम के गृह जिले में दौड़े विधायक बलजीत यादव, बोले- युवाओं की आवाज उठाता रहूंगा
Edited By Rakesh Choudhary

MLA Baljeet Yadav Ran In Jodhpur
Edited By Rakesh Choudhary

MLA Baljeet Yadav Ran In Jodhpur
जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्टः बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर जोधपुर में दौड़ लगाई। विधायक सुबह पावटा के किसान भवन होते हुए किला रोड़ पहुंचे। वहां से अशोक उद्यान तक करीब 4 घंटे तक पूरे शहर में दौड़े।
रास्ते में कई जगह पर लोगों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि 14 सूत्री मांगों को लेकर विधायक अब तक कई शहरों में दौड़ लगा चुके हैं। विधायक के निजी सचिव के अनुसार उन्होंने शहर में कुल 104 किमी. लंबी दौड़ लगाई।
नाराजगी जताते हुए यादव ने कहा कि अगर कोई मुख्यमंत्री अपने विधायक को वचन देकर मुकर जाए, तो इससे ज्यादा अफसोसजनक कुछ नहीं हो सकता। मैं गांधी जी के सिद्धांत पर अपने आप को कष्ट देकर युवाओं की आवाज उठाता रहूंगा।
यादव ने कहा कि पेपर लीक होने पर एक परिवार को कितना परेशान होना पड़ता है। लीक करने वाले लाखों युवाओं को मार देते हैं। ऐसे में पेपर लीक करने वाले माफिया का सरकार को एनकाउंटर करना चाहिए। वह लाखों युवाओं के सपनों का खून करते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: