जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्टः जोधपुर जी-20 सम्मेलन से एक दिन पहले दिनदहाड़े हुई गैंगवार ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। शहर में दिनदाहड़े हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई। जोधपुर के वित्राग सिटी सोसायटी में बदमाशों ने बुधवार शाम को हिस्ट्रीशीटर राकेश मांजू को गोली मार दी। गोली मांजू के कंधे में लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने 3 से 4 राउंड फायर किए। शास्त्रीनगर थाने के थानाधिकारी ने बताया कि आपसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है।
फायरिंग में घायल युवक को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। जहां उसका ट्रोमा (Jodhpur News) सेंटर में इलाज चल रहा है। घटना जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना के डाली बाई मंदिर की है।
पुरानी रंजिश में हुई गोलीबारी
बताया जा रहा है कि जिस युवक को गोली लगी है वह हिस्ट्री शीटर राकेश मांजू है। पुरानी रंजिश के चलते पहले भी राकेश मांजू और विक्रम सिंह नांदिया विरोधी गुट के बीच फायरिंग की घटना हो चुकी है। जिसका बदला राकेश मांजू से लेने के लिए आज नादिया गैंग ने हमला किया। जिसकी जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर नांदिया गैंग के बजरंग सिंह राठौड़ पालड़ी ने ली।
सोसायटी का गार्ड भी था साजिश में शामिल
बुधवार करीब 4 बजे एक बार फिर से दोनों गुटों में आमने-सामने फायरिंग हो गई। (Jodhpur News) दरअसल हिस्ट्रीशीटर राकेश मांजू कैलाश मांजू का भतीजा है, राकेश फितराक सिटी कॉलोनी में कैलाश मांजू के परिवार से मिलकर करीब 3 बजे पार्किंग में खड़ी कार की तरफ जा रहा था, तभी कार में सवार चार-पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों से बचने के लिए राकेश भागते हुए मुख्य गेट पर पहुंचा तो वहां खडे़ गार्ड युवराज ने पैर से उसे गिरा दिया।
सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
घटना के बाद विक्रम गुट के बजरंग सिंह पालड़ी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए फायरिंग (Jodhpur News) की जिम्मेदारी ली। उसने सोशल मीडिया पर लिखा-राकेश मांजू इसका काम हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। यह बदला विक्रम सिंह नांदिया के ऊपर हुए हमले का बदला था। रही बात दुश्मनों की तो उसका भी इलाज करेंगे।
कार से पहुंचे बदमाशों ने राकेश पर चार से पांच फायर किए। एक गोली पीठ में लगी दूसरी सीने के पार निकल गई तीसरी गोली राकेश के सिर में अटकी हुई है। इसकी जानकारी मिलने पर जोधपुर पुलिस कमिश्नर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना अधिकारी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines