Jodhpur News: सीएम अशोक गहलोत सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे। जोधपुर इंटरनेशनल एक्सपो का उद्घाटन करने आए सीएम ने संजीवनी मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा। पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा कि संजीवनी में जो भी होता था वो गजेंद्र सिंह की की मर्जी से होता था।
केंद्रीय मंत्री पर साधा निशाना
सीएम ने निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री ने मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, ऐसे में अगर मुझ पर मामला दर्ज होने के बाद भी गरीब जनता को उनके हक का पैसा मिलता है तो मैं सजा भुगतने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर अब तक किसी का बयान सामने नहीं आया है, उनको आगे बढ़कर जनता के पैसों को दिलाना चाहिए।
बता दें कि केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ मानहानि का दावा कर रखा है। सीएम ने कहा कि उनके सामने कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां उनकी बातें सुनकर आंखों में आसूं आ जाते हैं।
हठधर्मिता छोड़ काम पर लौटें डाॅक्टर
सीएम ने राइट टू हेल्थ बिल पर डाॅक्टरों से आंदोलन वापस लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकार ने सकारात्मक तरीके से बात की थी। चिकित्सक हठधर्मिता पर अड़े हैं। सीएम ने अपील करते हुए कहा कि सरकार की सोच सकारात्मक है और जिसे सेवा का कार्य समझते हुए काम पर लौटें। बिल का मसौदा और उद्देश्य बहुत अच्छा है, डाॅक्टरों को इसे समझने की आवश्यकता है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
14 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
16 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
19 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
6 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
6 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines