Jodhpur News: चंपालाल बांठिया चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक गुलाबचंद कटारिया राज्यपाल बनने के बाद पहली बार बालोतरा आए। इस दौरान राज्यपाल कटारिया का आयोजन समिति द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्मा धाम गादीपति तुलसाराम महाराज भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल कटारिया ने भारत माता और पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के प्रतिमा के सामने दीप जला कर किया।
आपका स्नेह और प्यार पाकर अभिभूत हूं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज के कार्यक्रम में जो स्नेह और स्वागत किया, उससे अभिभूत हूं। आप का प्यार और स्नेह हमेशा बने रहे। उन्हाेंने आगे कहा कि पूर्वांचल और मेवाड़ क्षेत्र के लोगों ने कभी मुगलों को स्वीकार नहीं किया। जीवन में पवित्रता ही सबसे बड़ी दौलत है।
9 हजार परिवारों तक पहुंची ट्रस्ट की सेवा
ट्रस्ट के अध्यक्ष गणपत बांठिया ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि राज्यपाल कटारिया ट्रस्ट के संरक्षक भी है। बांठिया ने ट्रस्ट के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि ट्रस्ट अभी तक सेवा के विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से 9 हजार परिवारों तक पहुंच चुका है। कटारिया का मार्गदर्शन ही ट्रस्ट को उर्जा देता है। इसके साथ ही ट्रस्ट गौ सेवा के कार्य भी कर रहा है।
राज्यपाल को दिया गया अभिनंदन पत्र
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संगठनों, बांठिया परिवार सहित गणमान्य लोगों द्वारा उनका गुलदस्ता, माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट द्वारा राज्यपाल कटारिया को अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया। ब्रह्मा धाम गादीपति तुलसाराम महाराज ने भी अभिनंदन पत्र देकर आशीर्वाद दिया।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
9 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines