Jodhpur Horror Domestic Violence, जोधपुर: राजस्थान के जौधपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने घरेलू लड़ाई में अपनी ही देवरानी के साथ दरिंदगी हदें पार कर दी है। महिला द्वारा किये काम के बारे में जानने के बाद आपकी भी रूह कांप जाएंगी। दरअसल, घरेलू लड़ाई में एक महिला ने अपनी देवरानी के प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च डाल दी।
मामूली बात को लेकर लड़ाई
ये मामला जौधपुर के बोरानाडा का है। इलाके में देवरानी और जेठानी दोनों ही अलग-अलग घर में आसपास ही रहती है। दोनों के ही पति गोवा में नौकरी करते है। दोनों महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। बताया जा रहा कि देवरानी किसी बात शिकायत करने के लिए जेठानी के पास गई थी, जिसके बाद देवरानी वापस अपने घर पर आ गई इसके कुछ देर बाद जेठानी अपने 15 साल के बेटे के साथ देवरानी के घर गई। दरवाजा खटखटाने पर बच्चे ने गेट खोला और कहा कि मम्मी सो रही हैं।
यह भी पढ़ें: 15 साल के पोते को 10 महीने बाद देखकर फूट-फूट कर रोया बुजुर्ग; पुलिस ने कराया मिलन, जानें मामला
प्राइवेट पार्ट में डाली लाल मिर्च पाउडर
इसके बाद जेठानी तनतना हुई देवरानी के कमरे में गई। वहां उसे देवरानी सोती हुई मिली, जिसके बाद जेठानी के लड़के ने अपनी चाची को पकड़ लिया और उसकी मां ने सो रही देवरानी के प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर डाल दी। जेठानी की क्रूरता यहीं नहीं रुकी उसने इसके बाद अपनी देवरानी को बेटे की मदद से नग्न किया और उसके शरीर पर कई जगह पॉलीथिन गर्म कर के जलाया भी। इस दौरान पीड़िता दर्द और जलन के मारे चिख-चिल्ला रही थी, लेकिन जेठानी को उस पर जरा भी दया नहीं आई। अपनी हैवानियत को अंजाम देने के बाद आरोप जेठानी और उसका बेटा पीड़िता को नग्न अवस्था में छोड़कर वहां से चले गए।
पुलिस ने दर्ज किया गैंग रेप का मामला
पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर कुछ आसपास के लोग घर में घुसे और महिला सबसे पहले अस्पताल ले गए। इसके बाद पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी जेठानी और उसके बेटे के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर लिया है। बोरानाडा थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि आरोपी जेठानी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं, उसके नाबालिग बेटे को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
संबंधित खबरें
'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 hrs agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
20 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 day agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
5 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
7 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
9 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
10 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
12 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines