Jodhpur News (लोकेश व्यास): जोधपुर में बीती रात से ही रुक-रुक कर जारी तेज बारिश का दौर आज सुबह भी जारी रहा। शहर के कई हिस्सों में हुई बारिश के चलते मौसम बदल गया है। वहीं, बारिश के चलते शहर में कई जगह पर पेड़ उखड़ने और बिजली के पोल गिरने के साथ पशुओं के मरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। पिछले कुछ दिनों से मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।
आम जन जीवन पर पड़ा असर
अल सुबह से ही तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के चलते आम जन जीवन खासा प्रभावित है। कहीं स्कूलों में बारिश के चलते बच्चों की छुट्टियां कर दी गई हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर आदेश जारी नहीं किए गए, लेकिन बारिश के चलते कई अभिभावकों ने स्वेच्छा से अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। इधर बारिश के कारण शहर में कई दिनों से होने वाली भीषण गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है।
मौसम विभाग ने दिया बारिश का अलर्ट
बता दें, तेज आंधी के चलते कई जगहों पर सड़क पर पेड़ गिर गए। वहीं, कुछ जगहों पर बिजली के पोल भी गिर गए। ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात से ही अंधेरा छाया रहा और आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ा। आज यानी सोमवार सुबह से ही जिलेभर में आसमान में काले बादल छाए हैं। सायला, आहोर, चितलवाना, बागोड़ा और भीनमाल समेत कई इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। हवाएं तेज होने से कई जगहों पर कच्चे निर्माण को नुकसान पहुंचा।
वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटे के लिए तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। लोगों से सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की है। प्रशासन की ओर से भी राहत दलों को अलर्ट कर दिया गया है और बिजली विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- कौन है राजस्थान के MLA जयकृष्ण पटेल? जिसको 20 लाख की रिश्वत लेते ACB ने किया अरेस्ट
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
2 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
5 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
16 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines