जोधपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर, कहीं उखड़े पेड़ तो कहीं बिजली के पोल

राजस्थान के जोधपुर में बीती रात मौसम ने अचानक करवट लिया। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया, जिससे पेड़ और बिजली पोल गिरने की घटनाएं सामने आईं।

jodhpur news

jodhpur news

Jodhpur News (लोकेश व्यास): जोधपुर में बीती रात से ही रुक-रुक कर जारी तेज बारिश का दौर आज सुबह भी जारी रहा। शहर के कई हिस्सों में हुई बारिश के चलते मौसम बदल गया है। वहीं,  बारिश के चलते शहर में कई जगह पर पेड़ उखड़ने और बिजली के पोल गिरने के साथ पशुओं के मरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। पिछले कुछ दिनों से मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।

विज्ञापन

आम जन जीवन पर पड़ा असर

अल सुबह से ही तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के चलते आम जन जीवन खासा प्रभावित है। कहीं स्कूलों में बारिश के चलते बच्चों की छुट्टियां कर दी गई हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर आदेश जारी नहीं किए गए, लेकिन बारिश के चलते कई अभिभावकों ने स्वेच्छा से अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। इधर बारिश के कारण शहर में कई दिनों से होने वाली भीषण गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने दिया बारिश का अलर्ट

बता दें, तेज आंधी के चलते कई जगहों पर सड़क पर पेड़ गिर गए। वहीं, कुछ जगहों पर बिजली के पोल भी गिर गए। ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात से ही अंधेरा छाया रहा और आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ा। आज यानी सोमवार सुबह से ही जिलेभर में आसमान में काले बादल छाए हैं। सायला, आहोर, चितलवाना, बागोड़ा और भीनमाल समेत कई इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। हवाएं तेज होने से कई जगहों पर कच्चे निर्माण को नुकसान पहुंचा।

वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटे के लिए तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। लोगों से सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की है। प्रशासन की ओर से भी राहत दलों को अलर्ट कर दिया गया है और बिजली विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ