हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jodhpur: जोधपुर पहुंचना शुरू हुए G-20 शेरपा, लोक कलाकारों ने परंपरागत तरीके से किया स्वागत

विज्ञापन
Jodhpur, G-20 Meeting

Jodhpur: जी-20 आयोजन के लिए जोधपुर सजकर पूरी तरह तैयार है। 2-4 फरवरी तक जी-20 शेरपाओं की बैठक जोधपुर में होगी। इसी को लेकर मेहमानों के जोधपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लोक कलाकारों ने (Jodhpur) ढोल-थाली बजाकर जी-20 शेरपाओं का स्वागत किया।

तीन थीम्स की की जाएगी चर्चा 

दो दिनों तक चलने वाली बैठकों में सोशल इवेंट भी होगा। जिसमें जी-20 डेलिगेशन हिस्सा लेगा। (G-20 Meeting In Jodhpur) श्रम मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि बैठक में तीन थीम्स पर चर्चा की जाएगी। पहली जिसमें सोशल प्रोटेक्शन के लिए कैसे फायनेंसिंग की जाए, दूसरा इकोनाॅमी के वर्कर्स को कैसे सोशल प्रोटेक्शन दे सकते हैं। तीसरा है स्किल, पूरी दुनिया में स्किल को कैसे मिला सकते हैं।

और पढ़िए – मुजफ्फरपुर की बेटी मस्कट में करेगी बिहार का प्रतिनिधत्व, जानें पूरी खबर

लेबर के मुद्दों के अलावा एक सोशल इवेंट भी होगा। इसमें हम स्किलिंग के बारे में बात करेंगे। इन सभी में टेक्निकल इनपुट्स World Bank व नीति आयोग, वीवी गिरी नेशनल लेबर संस्थान, कौशल विकास मंत्रालय का भी इसमें योगदान रहेगा।

शहर के प्रमुख चैराहों पर की गई सजावट

जोधपुर एयरपोर्ट के बाहर और अंदर मेहरानगढ़ फोर्ट के कटआउट लगाए गए हैं। होटल चंद्रा इन की ओर से पांच बत्ती सर्किल को बांधनी थीम से सजाया गया है। इसके अलावा रोटरी मिड टाउन की ओर से कमला मेहता सर्किल पर स्वागत द्वार बनाया गया है। यहां रंग-बिरंगे जूट बास्केट, व फूलों की डेकोरेशन की गई है। रिक्तिया भैरूजी चैराहा पर योगा थीम में सजावट की गई है।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें