के जे श्रीवत्सन, जोधपुर: जोधपुर सूरसागर भोमियां जी की घाटी सूरज का बेरा स्थित कच्ची बस्ती में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एकआदिवासी युवक पर तीन युवकों ने सरियों से हमला बोल हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुलिस ने शव को महात्मा गांधी अस्पताल में रखवाया है। वहीं तीन आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक आदिवासी किशनलाल भील मजदूरी कर परिवार का पेट पाल रहा था। इस हत्या की खबर मिलते ही उसके परिजन और रिश्तेदार भी एमडीएम अस्पताल पहुच गए। मृतक दलित किशनलाल को मुआवजा देने की मांग को लेकर विरोध जताया और पोस्टमार्टम नही कराने पर अड़ गए।
आक्रोशित समाज के लोग के साथ अन्य संगठन के लोग एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे कर किशनलाल के परिवार के लिए मांग की है कि परिवार में एक को सरकारी नौकरी को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए नहीं तो हम लोग धरने से नहीं उठेंगे। आगे उन्होंने चेतावनी दी है कि हो सका तो आने वाले दिन में विरोध प्रदर्शन और बढ़ेगा और जोधपुर को बंद भी करवाएंगे। इस जगह किसी भी दल को राजनीति नहीं करने देंगे।
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के एडीसीपी हरफूल जाट ने बताया की सूरज की बेरा स्थित कच्ची बस्ती में रहने वाले 45 साल के किशनलाल का पड़ौस में रहने वाले शकील, बबलू और एक अन्य युवक सरकारी ट्यूबवेल से पानी भरने को लेकर झगडा हो गया। विवाद बड़ने पर शकील सहित तीनों युवकों ने किशनलाल पर सरियों से जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले में बुरी तरह घायल हो गया। किशनलाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को मार्चरी में रखवाया। वहीं वारदात को अंजाम देने वाले तीनों युवकों को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दलित समाज के नेता अनिल तेजी ने कहा कि पानी जैसी चीज के लिए युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। किशनलाल भील अपने घर में इकलौता व्यक्ति था जो कि मजदूरी करके परिवार के सभी लोगों का पेट भरता था। जाति विशेष के इन लोगों ने किशनलाल को पानी के लिए मार दिया एक और तो समाज में यह नारा लगाते हैं मीम और भीम भाई-भाई है। आज कहां गए वो लोग जो भाई भाई का नारा लगाते हैं। इस भीम को मार दिया है कोई भी मीम यहां पर धरने पर नहीं पहुंचा है मीम और भीम का नारा सिर्फ हिन्दू समाज को तोड़ने के लिए है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी महेंद्र मेघवाल भी मौके पर पहुंचे और पानी के लिए हुई निर्मम बेरहमी से हत्या को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक के परिवार के लोगों ने कुछ दिन पहले पुलिस को शिकायत की थी उस समय पुलिस कार्यवाही करती तो किशनलाल हमारे पास होता। सीएम गहलोत के गृह जिले में पानी जैसी साधारण चीज के लिए इंसान की जान ले ली जाती है। इस पर उनको खुद को संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए साथ ही किशनलाल के परिवार को मुआवजा देना चाहिए।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
9 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines