Jodhpur: राजस्थान में कानून व्यवस्था को लेकर अब विपक्ष ही नहीं सरकार के विधायकों ने भी सवाल उठाना शुरू कर दिया है। ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने कहा कि मैं क्या बताऊं, मैं तो खुद ही सुरक्षित नहीं हूं। मुझ पर पुलिस सुरक्षा में हमला हो जाता है। मुझ पर हमला करने वाले आज तक नहीं पकड़े गए।
दिव्या मदेरणा ओसियां में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या पर क्षेत्र में परिजनों से संवेदना व्यक्त करने गई थी। इस दौरान उनसे इस घटना पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं तो स्वयं सुरक्षित नहीं हूं। मुझे पर हमला करने वाले आज तक नहीं पकड़े गए। विधायक ने कहा कि मैंने इस मामले को विधानसभा में उठाना चाहा तो मुझे बोलने नहीं दिया गया।
जोशी बोले- मदेरणा परिवार से दुश्मनी निकाल रहे हैं सीएम
दिव्या ने आगे कहा कि कल हम विधानसभा में संगठित अपराधों की रोकथाम का बिल लेकर आते हैं और आज ही यह घटना हो जाती है। विधायक ने जोधपुर के आईजी पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों को फील्ड से हटाकर पीएचक्यू में बैठा देना चाहिए।
दिव्या के बयान पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को गहलोत सरकार को घेरने का मौका मिल गया। उन्होंने कहा कि पता नहीं क्यों सीएम मदेरणा परिवार की तीसरी पीढ़ी से दुश्मनी निकाल रहे हैं। बहन दिव्या मदेरणा के साथ ऐसा व्यवहार ठीक नहीं हैं।
प्रदेश का वैभव गिर रहा हैं
जोशी ने आगे कहा कि सीएम को एक मुखिया होने के नाते जनप्रतिनिधि का सम्मान करना चाहिए। जनप्रतिनिधि किसी भी दल का हो उसका सम्मान होना चाहिए। जोशी ने कहा कि प्रदेश में पिछले 3 दिनों से जोधपुर में घटनाएं हो रही हैं। आज ओसियां में चार लोगों की हत्या करने के बाद जिंदा जला दिया जाता है। जब सीएम के गृह जिले में कानून-व्यवस्था का यह हाल है तो प्रदेश का क्या हाल होगा। सीएम गहलोत अपने बेटे का वैभव उठाने में लगे हैं। इससे प्रदेश का वैभव लगातार गिर रहा हैं।
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
5 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines