Jodhpur Road Accident News: जोधपुर में शनिवार सुबह एक बस ने पैदल रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई वहीं 4 घायल हो गए हैं। हादसा जिले के बिलाड़ा थाना क्षेत्र का है। सभी श्रद्धालु टोंक-बूंदी के रहने वाले थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मृतकों व घायलों को हाॅस्पिटल पहुंचाया।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भाद्रपद मास में जैसलमेर के रामदेवरा में विशाल मेला भरता है। इसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु पैदल ही रामदेवरा जाते हैं। इसी क्रम में शनिवार सुबह टोंक-बूंदी से श्रद्धालु पैदल ही रामेदवरा जा रहे थे। इस दौरान जयपुर से जोधपुर जा रही एक प्राइवेट बस ने यात्रियों को पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन

हादसे में ये हुए हताहत

हादसे में आशा पत्नी भोमाजी निवासी नैनवां, प्रेम देवी पत्नी रमेश निवासी देवली, बादाम देवी पत्नी राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इसके अलावा मनभर देवी निवासी हिंडोली बूंदी, मीना निवासी गोठड़ा टाेंक, हेमराज निवासी टोंक, नेराजी निवासी नैनवां घायल हो गए हैं। जिनका बिलाड़ा के राजकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ