जोधपुर में एक अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां दूल्हा-दुल्हन ने ब्लैकआउट के दौरान अंधेरे में सात फेरे लिए। यह शादी समारोह कल रात आयोजित किया गया था, जब जिला कलेक्टर ने ब्लैकआउट लागू कर दिया था। दूल्हा-दुल्हन ने इस परिस्थिति में ही सात फेरे लेकर अपने जीवन की नई शुरुआत की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों को यह पसंद आ रहा है। बता दें, 7 मई को भारत में कई जगहों पर ब्लैकआउट की प्रैक्टिस हुई। इस दौरान कुछ समय के लिए सभी जगहों की बिजली बंद कर दी गई।
शादी का वीडियो भी हुआ वायरल
जिला कलेक्टर ने सुरक्षा कारणों से रात ब्लैकआउट लागू करने का फैसला किया था, जो पहले रात 12:15 बजे से लागू होने वाला था। इस फैसले के बाद लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए सपोर्ट कर ब्लैकआउट का पालन किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों को यह पसंद आ रहा है। लोग इस अनोखी शादी की तारीफ कर रहे हैं और दूल्हा-दुल्हन को बधाई दे रहे हैं।
ब्लैकआउट से थम गया शहर
ब्लैकआउट के दौरान जोधपुर के कई इलाके घने अंधेरे में समा गए। बता दें, यह ब्लैकआउट युद्ध के दौरान आने वाली स्थिति के प्रैक्टिस के लिए किया गया था। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती परेशानियों के बीच यह ब्लैकआउट प्रैक्टिस लोगों को स्थिति से निपटने के लिए करवाई गई थी।
लोगों ने की जमकर तारीफ
शादी समारोह के दौरान घर में शहनाइयां बज रही थीं। तभी सायरन की आवाज सुनकर दूल्हे ने सारे कार्यक्रम को रोक दिया। इसके साथ ही घर की सारी लाइट्स भी बंद करवा दीं। शादी में आए मेहमानों ने इसकी तारीफ करते हुए कहा कि दूल्हे ने एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाया है।
ये भी पढ़ें- Operation Sindoor के बाद राजस्थान में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, गुजरात दौरा छोड़ कर पहुंचे CM भजनलाल
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines