Rajasthan Train Accident Jodhpur-Bhopal Passenger train derailed : राजस्थान से ट्रेन हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कोटा जंक्शन के पास अचानक से एक ट्रेन बेपटरी हो गई, जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई है। सूचना पर नजदीकी रेलवे स्टेशन से अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए हैं। हालांकि, अभीतक हादसे का कारण पता नहीं चल सका है।
यह घटना राजस्थान के कोटा जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास की है। जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। अचानक से बेपटरी हुई ट्रेन से यात्री डर गए और ट्रेन रुकते ही वे कोच से बाहर आ गए। इसके बाद लोको पायलट ने नजदीकी स्टेशन मास्टर को इस हादसे की सूचना दी। इस पर कोटा जंक्शन से बचाव कार्य के लिए कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है। इस दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है।
यह भी पढ़ें : ‘ट्रेन की फुल स्पीड, सिग्नल की गड़बड़ी’…पटरी से क्यों उतर जाती है ट्रेन?
जोधपुर से भोपाल जा रही थी ट्रेन
अधिकारियों का कहना है कि जोधपुर से चली पैसेंजर ट्रेन भोपाल जा रही थी। इस हादसे के बाद इस लाइन से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों को रोक दिया गया है। ट्रेन हादसे को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही यात्रियों की भीड़ भी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही बचाव कार्य के बाद ट्रेन रवाना हो जाएगी।
देरी से चल रही हैं ट्रेनें
कोटा जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास हुए हादसे की वजह से अन्य ट्रेनों की यह तो लाइन बदल दी गई या फिर से पहले ही रोक दी गई है। इसकी वजह से इस रूट्स से गुजरने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ये ट्रेन जोधपुर से रवाना हुई थी और भोपाल जा रही थी। कोटा रेलवे स्टेशन के पास पहुंचते ही हादसा हो गया।
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
11 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines