Rajasthan Crime News: (लोकेश व्यास, जोधपुर) राजस्थान के जोधपुर जिले में ब्यूटी पार्लर संचालिका अनीता की हत्या की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारियां मिल रही हैं। पुलिस को पता लगा है कि महिला की बॉडी के टुकड़े मीट काटने वाले चाकू से किए गए थे। हत्या से पहले जेसीबी की मदद से 15 फीट गहरा गड्ढा आरोपी ने खुदवाया था। शव दबाने से पहले इत्र छिड़का गया। शरबत में बेहोशी की दवा मिलाकर महिला को पिलाई गई थी। जिसके बाद हत्या को अंजाम दिया गया। इससे पहले दिल्ली में भी श्रद्धा वॉल्कर नाम की लड़की की हत्या हुई थी। आरोपी आफताब पूनावाला ने अपनी गर्लफ्रेंड के 35 टुकड़े कर शव फेंका था। वह मामला प्यार से जुड़ा था। अनीता के आरोपी ने 6 टुकड़े किए। ये मामला लूट के इरादे से जुड़ा है।
यह भी पढ़ें:राजस्थान में YouTube देख कर दी मरीज की ECG; हेल्पर की करतूतों का वीडियो वायरल
वहीं, मृतका अनीता का वारदात से पहले पति से बात करने का एक ऑडियो सामने आया है। महिला ने फोन पर जान का खतरा बताया था। फरार आरोपी ने पत्नी के साथ मिलकर प्री प्लांड तरीके से वारदात को अंजाम दिया। मगर मृतका के परिजन पुलिस की इस कार्रवाई संतुष्ट नहीं हैं और अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतका का बेटा व पति मंदिर में धरने पर बैठे हैं।
सर्व हिंदू समाज सड़कों पर उतरा
हत्या के बाद शनिवार को सर्व हिंदू समाज भी सड़कों पर उतर आया। गांधी मैदान से बैनर तख्ती लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे लोगों ने ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि न्याय का भरोसा नहीं मिलने तक वे लोग शव नहीं उठाएंगे। जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, वे लोग चुप नहीं रहेंगे। साजिश के तहत महिला को घर बुलाया गया। इसके बाद बेहोशी की दवा मिलाकर शरबत पिलाया। बेहोश होने के बाद हत्या की और मीट काटने वाले चाकू से शव के टुकड़े-टुकड़े कर बोरे में भर दिए गए। इसके बाद अपने घर के बाहर खोदे गए करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में बोरों को दबा दिया।
बदबू नहीं आए, इसके लिए गड्ढे में इत्र भी छिड़का गया। जोधपुर वेस्ट डीसीपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि सरदारपुरा सी रोड की रहने महिला अनीता चौधरी (50) की 26 अक्टूबर को हत्या की गई थी। मामले में आरोपी दुकानदार गुलामुद्दीन फारूकी फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। गुलामुद्दीन की पत्नी आबीदा भी हत्या में शामिल थी। उसे पकड़ लिया है। उसकी निशानदेही पर ही शव बरामद किया गया है। अनीता चौधरी ने 26 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे आखिरी बार पति मनमोहन चौधरी से बात की थी। इसके बाद कुछ पता नहीं लगा। उसके पति ने एक दिन बाद 27 अक्टूबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
यह भी पढ़ें:ओडिशा में 7 लोगों की मौत का सच आया सामने, कहां और कैसे हुआ हादसा?
सीसीटीवी कैमरों और टैक्सी ड्राइवर की मदद से पुलिस महिला के पार्लर के सामने दुकान चलाने वाले गुलामुद्दीन के गंगाना स्थित घर तक पहुंची थी। पुलिस को घर से गुलामुद्दीन नहीं मिला। तब उसकी पत्नी आबीदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। आबीदा ने बताया था कि अनीता को मारकर शव अपने घर के बाहर ही गड्ढे में दबाया था। डीसीपी ने बताया कि आरोपी जुआ खेलने का आदी है और 12 लाख रुपये कर्जा ले रखा था। महिला से आरोपी का 25 साल से व्यवहार था। सरदारपुरा सी रोड पर दोनों की आमने-सामने दुकान थी। महिला लाखों रुपये के गहने पहनती थी। ऐसे में गुलामुद्दीन ने गहने लूटकर कर्जा उतारने का प्लान बनाया था। जिसका उसकी पत्नी ने भी साथ दिया।
26 अक्टूबर को किया था मर्डर
गुलामुद्दीन ने पत्नी के साथ मिलकर अनीता को झांसे में लिया और 26 अक्टूबर को अपने घर पर बुलाया। अनीता गंगाना स्थित घर गई थी। अनीता के पति मनमोहन चौधरी का कहना है कि उसकी पत्नी का मोबाइल, कपड़े सहित अन्य सामान भी गायब है। महिला को ज्वेलरी पहनने का शौक था। गुलामुद्दीन की पत्नी के पास भी पत्नी की एक अंगूठी मिली है। सरदारपुरा थाने में महिला की हत्या का मामला दर्ज हुआ है। चौधरी के मुताबिक गुलामुद्दीन फारूकी, उसकी पत्नी और तैय्यब अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी मृतका के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग सरकार से की है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines