Job Alert: युवाओं के लिए एक अच्छी खबर हैं, राजस्थान में 48000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकली है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। खास बात यह है कि इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी।
19 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन
बता दें कि राजस्थान में ग्रेड थर्ड के लिए टीचर के कुल 48,000 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें लेवल-1 में 21,000 और लेवल-2 के 27,000 पद शामिल हैं। इन सभी पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, आवेदन करने का आखिरी तारीख 19 जनवरी है। जिन आवेदकों ने रीट पास की है वहीं इसमें आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की प्रकिया पूरी हो जाने के बाद 25 से 28 फरवरी के बीच सब्जेक्ट के आधार पर आवेदकों का रिटन टेस्ट लिया जाएगा, जो भी आवेदक इस टेस्ट में सिलेक्ट होगा उसे राज्य स्तरीय मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी। हालांकि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में कर्मचारी चयन आयोग द्वारा लागू न्यूनतम अंकों की अनिवार्यता नहीं होगी। न्यूनतम अंक लाना अनिर्वाय होगा।
जरूरी जानकारी
शिक्षक भर्ती के इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए, हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी, वहीं शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के आवेदक को को 450 रुपए, OBC को 350 रुपए, SC-ST वर्ग के आवेदक को 250 रुपए फीस जमा करनी होगी। इसके अलावा आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से ग्रेजुएट पास होना जरूरी है, जबकि उनका राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित रीट परीक्षा में भी पास होना अनिवार्य है।
आवेदन करने की प्रक्रिया
- शिक्षक पद आवेदन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको प्राइमरी और अपर प्राइमरी रिक्रूटमेंट लिंक का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
- अगर आप पहली बार आवदेन कर रहे हैं तो आपको पंजीकरण भी करना होगा।
- पंजीकरण करने के बाद एसएसओ आईडी का उपयोग करने के लिए लॉग इन पर क्लिक कर सकते हैं
- इसके बाद आपको अपनी पूरी जानकारी सबिट करनी होगी
- इसके बाद आवेदन पत्र जमा करें और फीस जमा करें।
- आवेदन फॉर्म की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप एक स्क्रीनशॉट लेकर रख सकते हैं।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines