जालोर से उत्तम गिरी की रिपोर्टः जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय की ओर से करवाई जा रही बीए फाइनल के राजनीति विज्ञान का पेपर परीक्षा से पहले शुक्रवार को वायरल हो गया। यह पेपर करीब 1 घंटे 10 मिनट पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पेपर वायरल होने के बाद पुलिस जांच कर रही है।
शुक्रवार को द्वितीय पारी में बीए फाइनल के राजनीति विज्ञान का पेपर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक परीक्षा होनी थी, लेकिन सुबह 9.53 बजे यह पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
स्ट्रांग रूम से पेपर वायरल होने की आशंका
रानीवाड़ाए सांचौर व चितलवाना क्षेत्र के विद्यार्थियों द्वारा पेपर वायरल करने के कारण इन महाविद्यालयों व स्ट्रांग रूम से पेपर वायरल होने की आशंका जताई जा रही है। परीक्षा 11 बजे शुरू होनी थी। पेपर 9.53 बजे आ गया था। अगर सांचौर, रानीवाड़ा व चितलवाना से पेपर आउट होता हैं तो स्ट्रांग रूम से होने की आशंका रहेगी। क्योंकि यह तीनों क्षेत्रों के कॉलेजों को पेपर 9.50 बजे से वितरण शुरू हुआ था जबकि उस समय तो वायरल हो गया।
तीनों स्ट्रांग रूम प्रभारियों दावा हमारे यहां से लीक नहीं हुआ पेपर
रानीवाड़ा क्षेत्र की 5 केन्द्रों पर पेपर जाता है। इनका स्ट्रांग रूम श्री रघुनाथ मेमोरियल कॉलेज में बनाया गया है। नोडल अधिकारी भागीरथ राम का कहना है कि हमारे यहां पूरी तरह से सुरक्षा में पेपर रहता है। हमने सबसे पहले 9.50 मिनट पर पेपर केन्द्र को दिया था। सांचौर की 6 कॉलेजों में पेपर जाता है। इनका स्ट्रांग रूम गायत्री महाविद्यालय में बनाया गया है।
नोडल अधिकारी मूलाराम का कहना है कि 10.30 बजे सबसे पहले पेपर दिया था। स्ट्रांग रूम की चाबी भी मेरे पास है। यहां पर 2 केन्द्रों पर पेपर जाता है। इनका स्ट्रांग रूम ग्लोबल कॉलेज डेडवा में बना हुआ है। नोडल अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि 10.30 बजे पेपर स्ट्रांग रूम से निकालकर केन्द्र पर दिया था। सीसीटीवी समेत सभी सुरक्षा में पेपर हैं और चाबी मेरे पास है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
करड़ा थानाधिकारी अमर सिंह ने बताया कि दो छात्रों से पूछताछ कर रहे हैं। पेपर कहां से लीक हुआ इसकी जांच की जा रही है। दो छात्रों से पूछताछ कर रहे हैं कि उनके पास यह पेपर कहां से आया। उसके बाद ही स्पष्ट किया जाएगा।
(Xanax)
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
23 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines