नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन 19 से 23 जनवरी, 2023 को गुलाबी नगरी जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में होगा। इस साल फेस्टिवल के 16वें संस्करण में विज्ञान, तकनीक और एआई की दुनिया के विशेषज्ञ इन जटिल विषयों पर रोशनी डालेंगे। प्रोग्राम की विविधता के साथ फेस्टिवल के एक सत्र में पुरस्कृत खोजी पत्रकार विद्या कृष्णन से वस्कुलर सर्जन और लेखक अम्बरीश सात्विक संवाद करेंगे। सत्र के दौरान कृष्णन अपनी नई किताब फैंटम प्लेग: हाउ ट्यूबरक्लोसिस शेप्ड आवर हिस्ट्री के माध्यम से विभिन्न बीमारियों के उपचार से मानवजाति को प्रभावित करने और विकास में योगदान के बारे में बताएंगी।
और पढ़िए –Jaipur News: होमवर्क पूरा न करने पर टीचर ने आठ साल के बच्चे को दी ऐसी सजा, कांप जाएगी रूह
‘द सॉन्ग ऑफ द सेल’ पर होगी चर्चा
एक अन्य सत्र में जाने-माने कैंसर चिकित्सा विज्ञानी, जीवविज्ञानी और पुलित्ज़र पुरस्कार से सम्मानित लेखक सिद्धार्थ मुखर्जी अपनी नई किताब ‘द सॉन्ग ऑफ द सेल’ के माध्यम से हमारे अंगों की सबसे छोटी और महत्वपूर्ण इकाई के बारे में बताएंगे। फेस्टिवल के को-डायरेक्टर और इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल से संवाद में मुखर्जी ‘संस्मरण, इतिहास और विज्ञान’ के अद्भुत संयोजन से जीवन के सवाल को परिभाषित करेंगे।
वैक्सीन और प्रसार पर होगी चर्चा
एक दिलचस्प सत्र में वक्ता महामारी के समय में भारत में बनी वैक्सीन और उसके व्यापक प्रसार पर चर्चा करेंगे। मंच पर लेखिका प्रियम गांधी मोदी, अमिताभ कान्त और आईएएस ऑफिसर सज्जन सिंह यादव उपस्थित रहेंगे। सत्र के दौरान प्रियम की नई किताब ‘ए नेशन टू प्रोटेक्ट’ पर चर्चा होगी, जिसके माध्यम से श्रोता कोविड-19 महामारी और उससे बचाव में बनाई गई सरकारी नीतियों को समझ सकेंगे।
और पढ़िए –Indore: अमिताभ बच्चन ने की अपील, मेरा लिवर 75% खराब, आप समय रहते जांच जरूर कराएं
मशीन और एआई
आधुनिक समय में जब तकनीक अपने चरम पर पहुंच रही है, तब दुनिया कुछ ऐसे संकटों का भी सामना कर रही है जिसने मशीनों और एआई पर निर्भर रहने की मनुष्यों की खामियों और नैतिकता पर भी सवाल उठा दिए हैं। एक सत्र में लेखक टोबी वाल्श, ABP नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडे, टेक उद्यमी और लेखक अनिरुद्ध सूरी से पत्रकार प्रवीण स्वामी संवाद करेंगे।
सायकेस की नई किताब किन्ड्रेड पर की जाएगी बात
फेस्टिवल में चर्चा को आगे बढ़ाते हुए एक सत्र में रेबेका रैग सायकेस से पुरस्कृत इतिहासकार, अनुवादक और ब्रॉडकास्टर टॉम हॉलैंड चर्चा करेंगे। सत्र में सायकेस की नई किताब किन्ड्रेड पर बात की जाएगी। निएंडरथल (शीत-काल के दौरान यूरोप में रहने वाली मानवीय प्रजाति) को परिभाषित करने वाले इस उपन्यास को 2021 में पेन हेसेल टिल्टमैन प्राइज से सम्मानित किया गया है। गहन शोध पर आधारित यह उपन्यास 300,000 सालों से अधिक के जलवायु परिवर्तन में भी अपना अस्तित्व बचाकर रख पाई प्रजाति के बारे में है। एक अन्य सत्र में वेनराईट पुरस्कार से सम्मानित, जीवविज्ञानी और एंटेंगल्ड लाइफ के लेखक मर्लिन शेल्ड्रेक से लेखिका जेनिस परिअट संवाद करेंगी। शेल्ड्रेक बताएंगे कि कैसे फंगी के माध्यम से हम इस ग्रह पर जीवन को समझ सकते हैं और कैसे यह हमारे सोचने, महसूस करने को प्रभावित करता है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
12 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines