पहले बचाई जान, अब झुंझुनू पुलिस ने किसान को थमाया 10 लाख का नोटिस, जानें पूरा मामला

झुंझुनू पुलिस ने राजस्थान के एक किसान को 10 लाख का नोटिस दिया है। किसान को यह राशि आज यानि 24 दिसंबर तक एसपी कार्यालय में जमा करानी होगी। ऐसा नहीं करने पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है।

Rajasthan News

Rajasthan News

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनू जिले के किसान विद्याधर यादव को पुलिस ने लगभग 10 लाख रुपये का नोटिस थमा दिया है। पुलिस ने यह बिल उसे बचाने के लिए लगाए गए पुलिसकर्मियों के एवज में थमाया है। घटना 10 दिसंबर को नवलगढ़ के गोठड़ा में हुई थी। विद्याधर यादव मकान और जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलने पर आत्मदाह की कोशिश की थी। हालांकि धमकी के बाद पुलिस ने एक्टिव होकर उन्हें बचा लिया। अब सुरक्षा व्यवस्था का खर्च वसूलने के लिए पुलिस ने उनको नोटिस भेजा है।

विज्ञापन

झुंझुनू जिले की नवलगढ़ तहसील के गोठड़ा गांव के रहने वाले विद्याधर यादव ने जमीन और मकान का उचित मुआवजा नहीं मिलने पर आत्मदाह करने की कोशिश की थी। हालांकि झुंझुनू पुलिस ने उनको समय रहते बचा लिया। ऐसे में अब पुलिस ने सुरक्षा में तैनात पुलिस बल के खर्च के लिए नोटिस भेजा है। यह खर्चा लगभग 10 लाख रुपये का है।

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

झुंझुनू के एसपी शरद चौधरी ने डीजीपी के आदेश का हवाला देते हुए विद्याधर यादव को नोटिस भेजा है। नोटिस में बताया गया है कि विद्याधर यादव और उनके परिवार ने सीमेंट कंपनी के खिलाफ आत्मदाह की धमकी दी थी। इसलिए उनकी सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इसमें 2 डीएसपी, एक एएसपी, 2 सीआई, तीन 3 एसआई, 18 हेड कांस्टेबल और 67 कांस्टेबल शामिल थे। कुल मिलाकर 99 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

विज्ञापन

राशि नहीं भरने पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने बताया पुलिस बल और सरकारी गाड़ियों के इस्तेमाल से सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ा। इसलिए विद्याधर यादव और उनके परिवार की सुरक्षा पर 9 लाख 91 हजार 577 रुपये का खर्च आया। यह राशि उसे आज यानि 24 दिसंबर तक एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में जमा करानी है। ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है।

मामले में एसपी शरद चौधरी ने कहा नोटिस नियमों के तहत दिया गया है। राशि जमा नहीं कराने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नोटिस 17 दिसंबर को जारी किया गया था। अब यह नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ