लग्जरी गाड़ी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने और फरार होने वाले शातिर ठग को झुंझुनूं कोतवाली पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान रामचंद्र पुत्र प्रेमलाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दिल्ली के अशोक विहार का रहने वाला है. वह झुंझुनूं के एक कारोबारी से 17 लाख रुपये ऐंठकर लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था. आखिरकार उसकी एक गलती ने उसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.
जानकारी के अनुसार, आरोपी रामचंद्र नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ‘AVYAAN Automotive Pvt. Ltd.’ नाम से एक कंपनी चलाता था. इस कंपनी के जरिए वह नई और पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री का काम करता था. इसी दौरान उसने झुंझुनूं के बिजनेसमैन साजिद दीवान से संपर्क साधा और उन्हें ‘रेंज रोवर डिफेंडर-130’ गाड़ी दिलाने का सौदा तय किया. गाड़ी के सौदे के नाम पर उसने साजिद से करीब 17 लाख रुपये एडवांस ले लिए. रकम हाथ में आते ही रामचंद्र गाड़ी देने से मुकर गया और फरार हो गया.
यह भी पढ़ें : लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टरों से कैसे निपटेगी राजस्थान पुलिस? इस सवाल पर क्या बोले DGP राजीव कुमार शर्मा
ठिकाने बदल रहा था, जंतर-मंतर के मंच पर खुला राज
रुपये हड़पने के बाद आरोपी लगातार दिल्ली और नोएडा में अपने ठिकाने बदल-बदलकर छिप रहा था. राजस्थान पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था. इसी बीच नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का विरोध प्रदर्शन हुआ. इस आंदोलन के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें आरोपी रामचंद्र सीधे मंच पर बैठा दिखाई दिया. पीड़ित साजिद दीवान की नजर जब इन तस्वीरों और वीडियो पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत आरोपी को पहचान लिया और बिना देर किए झुंझुनूं पुलिस को इसकी जानकारी दी.
पुलिस ने जाल बिछाकर नोएडा से दबोचा
पीड़ित से पुख्ता जानकारी मिलते ही झुंझुनूं कोतवाली पुलिस तुरंत हरकत में आई. पुलिस की टीम ने तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से जाल बिछाया और आरोपी रामचंद्र को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस फिलहाल आरोपी से जुड़े बैंक खातों, कंपनी के दस्तावेजों और अन्य कागजातों की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने इस तरह से अन्य लोगों को तो अपना शिकार नहीं बनाया है. पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.
यह भी पढ़ें : राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 34 लाख की ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी का खुलासा, दिल्ली से 4 गिरफ्तार
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines