Jhunjhunu Lok Sabha seat 2024 (केजे श्रीवत्सन): झुंझुनूं लोकसभा सीट से बीजेपी ने इस बार अपने जीते हुए सांसद नरेंद्र कुमार का टिकट काटकर नए प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। कहा जाता है राजस्थान के शेखावाटी में आने वाली इस सीट से सबसे ज्यादा लोग सेना में शामिल होने जाते हैं। बीते दो लोकसभा चुनावों को छोड़ दें तो यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है।
प्रत्याशियों की कुंडली
पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत कांग्रेस नेता शीशराम ओला का कभी यहां की सियासत पर एकछत्र राज था। यह जाट बाहुल्य क्षेत्र है, यहां स्थित रानी सती का मंदिर पूरे देश में अपनी अलग पहचान रखता है। बीजेपी ने इस बार यहां से शुभकरण चौधरी को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने बृजेन्द्र ओला को अपना उम्मीदवार बुनाया है। बृजेन्द्र अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
झुंझुनू से 4 बार विधायक
2019 के लोकसभा चुनावों में यहां से ओला परिवार का टिकट काटकर श्रवण कुमार को दिया था। इस चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी चुनाव जीते थे। इस बार कांग्रेस ने यहां से शीशराम ओला के बेटे बृजेंद्र ओला को टिकट दिया है, जो कि झुंझुनूं से 4 बार विधायक रह चुके हैं। भले ही पिछले दो लोकसभा चुनावों में कांग्रेस यहां से जीत दर्ज नहीं कर पाई लेकिन ओला परिवार के चलते इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है।
सियासी समीकरण
झुंझुनूं लोकसभा सीट पर 23 फीसदी जाट वोट हैं। इसके अलावा इस सीट पर अनूसूचित जाति के करीब 35 हजार मतदाता हैं। जानकारी के अनुसार इस सीट पर मुस्लिम वोटों की बड़ी तादाद है। जानकारों के अनुसार बीजेपी को यहां से जाट वोट बैंक में सेंध लगाने की आशंका सता रही है। वहीं, कांग्रेस नेता श्रवण कुमार इस बार अपनी टिकट कटने से नाराज हैं। 2019 में इस सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे और 6 बार विधायक रह चुके हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines