Jhunjhunu Kolihan Mine Accident: राजस्थान के नीमकाथाना जिले में स्थित खेतड़ी के हिंदुस्तान काॅपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में फंसे 14 अधिकारियों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं 1 अधिकारी की मौत हो गई। ANI से बात करते हुए एनडीआरएफ के अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में एक अधिकारी की मौत हो गई। जबकि 14 अन्य को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। इससे पहले नीम का थाना कलेक्टर शरद मेहरा ने 15 लोगों को बाहर निकालने का दावा किया था। वहीं पहले बाहर निकाले गए 10 में तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर किया गया है। सभी मंगलवार रात से ही खदान में फंसे थे। इसके बाद अधिकारियों के लिए खाने के पैकेट और दवाइयां भेजी गई थीं।
बता दें कि रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए देर रात एसडीएफ की एक टीम राजधानी जयपुर से खेतड़ी पहुंची थी। इसके बाद टीम ने देर रात 1 बजे ऑपरेशन शुरू किया था। ये सभी अधिकारी मंगलवार खदान में निरीक्षण करने उतरे थे लेकिन लिफ्ट की रस्सी टूटने के कारण सभी लोग करीब 1800 फीट की गहराई में फंस गए। वहीं हादसे की जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद डाॅक्टर्स ने बताया कि इस हादसे में कुछ अधिकारियों को चोटें आई हैं। ऐसे में उन्हें इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।
इससे पहले प्रशासन ने खदान में फंसे अधिकारियों के लिए दवाइयां और फूड पैकेट भेजे थे। वहीं एंबुलेंस और डाॅक्टर्स की टीम को भी तैनात किया गया था। जानकारी के अनुसार इस खदान में 13 मई से निरीक्षण का काम चल रहा था। इसी क्रम में 14 मई की शाम को चीफ विजिलेंस समेत कई अधिकारी निरीक्षण करने माइंस में उतरे थे।
घटना की सूचना मिलने पर खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एएनआई को बताया कि वे हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए गए हुए थे लेकिन जैसे ही उन्हें खदान हादसे की जानकारी मिली वे मौके पर पहुंचे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है जल्द ही फंसे हुए अधिकारियों को बाहर निकाल लिया जाएगा। एसपी प्रवीण नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात 12 बजे भेजा गया तीसरा रेस्क्यू दल अधिकारियों तक पहुंच गया है। फंसे हुए अधिकारियों को जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार अधिकारियों के साथ एक पत्रकार विकास शर्मा भी अंदर फंस हैं। अंदर फंसे अधिकारियों में चीफ विजिलेंस अधिकारी उपेंद्र पांडे, खदान के उप महाप्रबंधक एके शर्मा, विनोद सिंह शेखावत, एके बैरा, अर्णव भंडारी, यशोराज मीणा, वनेंद्र भंडारी, निरंजन साहू, करणसिंह गहलोत, प्रीतम सिंह, हरसीराम और भागीरथ फंसे हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines