Jharkhand: मोदी है तो मुश्किल नहीं कांग्रेस है तो मुमकिन नहीं, वसुंधरा राजे बोलीं- '2024 में जीत की हैट्रिक लगाएंगे पीएम'

Former CM Vasundhara Raje announced rally in Jharkhand
विज्ञापन

Jharkhand: मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे अपने 3 दिन के झारखंड दौरे पर हैं। जहां उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का जमकर प्रचार किया। प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को दुमका लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की नीतियों और उपलब्धियों का बखान किया।

सीएम सोरेन को मिल गया रोजगार

पूर्व सीएम ने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्षों में हुए काम को देखकर कहा जा सकता हैं कि मोदी है तो मुश्किल नहीं और कांग्रेस है तो मुमकिन नहीं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। दुनिया भी अब यह मानने लगी है कि 21वीं सदी भारत की है। इस दौरान राजे ने हेमंत सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। वसुंधरा ने कहा कि झारखंड में 3 लाख से अधिक सरकारी पद खाली हैं। इसके बावजूद यहां युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। उन्होंने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम को रोजगार मिल गया उनके पास कई खदानें हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/VasundharaBJP/status/1669009677601091584?cxt=HHwWgMDRgbDdwakuAAAA

वसुंधरा ने राज्य में भ्रष्ट अधिकारियों और अफसरों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दलालों ने भ्रष्ट अफसरों और कर्मचारियों से सांठगांठ कर सेना की जमीन तक बेच डाली, जिससे जनता वाकिफ है।

पीएम की सोच रोजगार देने वाले बनो

पूर्व सीएम ने आगे कहा कि इन 9 वर्षां में पीएम की छवि ग्लोबल लीडर के रूप में मजबूत हुई है। उनकी दूरदृष्टि ऐसी है कि कोरोना के खतरे को पहले ही भांपते हुए उन्होंने लाॅकडाउन लगा दिया था। भारत में निर्मित वैक्सीन दुनिया में पहुंचाई। पीएम को 2024 में जीत की हैट्रिक लगाने से कोई नहीं रोक सकता।

विज्ञापन

राजे ने कहा कि पहले अखबारों में बम विस्फोट की खबरों से मन आहत हो जाता था। अब शांति और समृद्धि की खबरों से मन खुश हो जाता है। पीएम के प्रति युवाओं का विश्वास और मजबूत हुआ है, क्योंकि पीएम की सोच है कि रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनो।

https://twitter.com/VasundharaBJP/status/1669009413334798336?cxt=HHwWgMDUif_NwakuAAAA

विज्ञापन

आज गिरिडीह में जनसभा को करेंगी संबोधित

बता दें कि केंद्रीय संगठन के निर्देश पर वसुंधरा राजे इन दिनों 3 दिनों के झारखंड दौरे पर हैं। आज राजे के दौरे का अंतिम दिन है। राजे आज गिरिडीह में सुबह 11 बजे प्रेसवार्ता के साथ दिन की शुरूआत करेगी। जिसके बाद वे डुमरी में महाजनसंपर्क करेंगी। दोपहर में बगोदर स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ