Rajasthan Tractor Trolly Van Collision: शादी का समय काफी खुशियों से भरा होता है। घर में हलचल मची होती है लेकिन क्या हो अगर यह मंजर मातम में बदल जाए? ऐसा ही एक मामला आज सामने आया, जिसमें एमपी से शादी समारोह से लौट रहे लोगों की राजस्थान में एक खौफनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की जान चली गई। देखने वाले लोगों के मुताबिक वैन बेकाबू ट्रोले की चपेट में आ गई, जिससे वैन में सवार 9 युवकों की मौत हो गई। जानें क्या है पुरे हादसे का सच?
कहां से आ रहे थे लोग?
आपको बता दें कि हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए। पुलिस द्वारा ट्रोला चलाने वाले को राउंड अप किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सभी लोग वैन में बैठकर मध्यप्रदेश से अपने घर डुगरगांव वापिस आ रहे थे। इस दौरान पचोला के पास एक बेकाबू ट्रॉले ने वैन को टक्कर मार दी।
कैसे हुआ यह हादसा?
अकलेरा थाना प्रभारी संदीप बिश्नोई द्वारा बताया गया कि अकलेरा के पास डूंगर गांव के बागरी समाज के लोग शनिवार को अपने रिश्तेदार के यहां शादी में मध्य प्रदेश गए थे। इसी दौरान बारात से वापिस आते समय उनकी वैन तेज रफ्तार ट्रॉले की चपेट में आ गई और हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस द्वारा मृतकों की बॉडी को अकलेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया है। पुलिस हादसे की वजह जानने में लगी है। उन्होंने कहा कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है। परिजनों की शिकायत के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में बड़ा हादसा, 7 लोग जिंदा जले, सामने आया Video
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
2 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
5 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
13 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines