Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ जिले के निर्दलीय नेता नरेश मीणा की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी कल ही उनकी गंगाधर मामले में जमानत हुई थी और आज फिर से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस बार नरेश मीणा को पुलिस ने 25 जुलाई को SRG अस्पताल के बाहर किए गए प्रदर्शन के लिए गिरफ्तार किया है। नरेश मीणा को भवानीमंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर सदर थाने लेकर पहुंची थी, जहां डीएसपी हर्षराज सिंह ने पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश किया।
13 दिन के लिए जेल भेज गए मीणा
कोर्ट में अवकाश कालीन मजिस्ट्रेट एसीजेएम मीनाक्षी व्यास के समक्ष पेश किया गया। यहां अदालत ने नरेश मीणा को 13 दिन के लिए जेल भेज दिया। अदालत से जेल जाते समय नरेश मीणा ने कहा, ‘मुझे जबरदस्ती फंसाया जा रहा है, पहले भी लोग धरने पर बैठे थे। मैं हमेशा बच्चों के लिए लड़ता रहूंगा। पीड़ित परिवार से कहा है मेरी रिहाई पर ध्यान न दे, यहां भेदभाव नहीं चलेगा। मुआवजे में एक करोड़ की मांग करते रहें।
यह भी पढ़ें:थप्पड़बाज नेता नरेश मीणा को प्रदर्शन करना पड़ा भारी, पुलिस ने हिरासत में लिया
क्या हुआ था 25 जुलाई को?
बता दें कि झालावाड़ में 25 जुलाई को एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी और 30 बच्चे घायल हो गए थे। इस हादसे को लेकर नरेश मीणा ने झालावाड़ के उसी मेडिकल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया, जिसमें घायल बच्चों का इलाज हो रहा था। हालांकि, मामले को शांत करने के लिए पुलिस ने सख्ती का इस्तेमाल करते हुए नरेश मीणा को हिरासत में ले लिया था। इसके अलावा, अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करने वाले कई लोगों पर लाठी चार्ज किया था।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
1 day agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
4 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
4 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
11 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
15 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines