Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ जिले से एक के बाद एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बीते दिन जहां झालावाड़ में जब सरकारी स्कूल की जर्जर छत गिर गई, जिसके मलबे में दबकर 8 मासूम बच्चों की मौत हो गई। वहीं, 30 से अधिक बच्चें घायल हो गए। आज VVIP के लिए बनी सड़क सिर्फ एक दिन में उखड़ गई। उस जगह पर फिर से उबड़-खाबड़ रास्ते ने अपनी जगह बना ली। चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
VIP की तैयारियों में जुटा प्रशासन
दरअसल, झालावाड़ के स्कूल में हुए हादसे के बाद जब बच्चों की सांसें टूट रही थीं, उस वक्त प्रशासन VIP मूवमेंट की तैयारियों में जुटा हुआ था क्योंकि खबर आई कि राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह घायल बच्चों से मिलने के लिए अस्पताल आने वाले हैं। इस खबर से जिला प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन ने तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी ब्लॉक तक जाने वाली उबड़-खाबड़ रास्ते पर डामर, सीमेंट, और कंक्रीट डाला और रोड रोलर चलाकर एक दिन में नई और चमचमाती सड़क बना दी। इससे साफ है कि प्रशासन की प्राथमिकता बच्चे के इलाज से ज्यादा मंत्रीजी की गाड़ी का झटके रोकना है।
यह भी पढ़ें: चिराग बुझ गए अब जीकर क्या करेंगे? ‘मैं भी एक मां हूं ये हादसा सपनों का अंत’, वसुंधरा राजे का छलका दर्द
सड़क ने खोली सिस्टम की पोल
न्यूज 24 की टीम शनिवार को उसी सड़क पर पहुंची, तो नजारा हैरान करने वाला था। जो सड़क एक दिन पहले बनाई गई थी, वो आज फिर से गड्ढों में बदल चुकी थी। कंक्रीट उखड़ रहा था, डामर बह रहा था और एंबुलेंस फिर से उबड़-खाबड़ रास्तों से मरीज़ों को अस्पताल ला रही थी। इस एक दिन वाली सड़क ने सिस्टम की पोल खोल दी। जिसे बनाने वालों को भी पता था कि एक-दो दिन बाद यहां कोई VIP नहीं आएगा। तो क्यों मेहनत की जाए टिकाऊ सड़क पर?
जब मामला ये तूल पकड़ने लगा तो जिला कलेक्टर ने कहा कि उन्हें इस काम की जानकारी नहीं थी। वह जल्द ही इसकी जांच कराएंगे।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
10 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
18 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
19 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines