Jhalawar News: एसीबी ने RAS दंपत्ति के ठिकानों पर की छापेमारी, मिली इतने करोड़ की संपत्ति
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jhalawar News: एसीबी ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए महिला तहसीलदार और उसके उप रजिस्ट्रार पति के ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एसीबी को करोड़ों रूपए की संपति मिली। दोनों लंबे समय से एसीबी के रडार पर थे।
मामले में जानकारी देते हुए एसीबी के महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि झालावाड़ में सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार राय सिंह ने बताया कि दोनाें के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें आ रही थी। इसी के चलते दोनों एसीबी के रडार पर थे। आरएएस दंपत्ति लंबे समय से झालावाड़ में पदस्थापित थे।
कुद दिन पहले झालरापाटन तहसील में भीलवाड़ा के एक व्यक्ति की खेत का पंजीयन किसी अन्य व्यक्ति के नाम से करने का मामला सामने आया था। मामले में झालरापाटन तहसीलदार अस्मिता सिंह की भूमिका संदिग्ध थी।
छापेमारी में एसीबी को जयपुर, उदयपुर और झालावाड़ में तीन आवासीय मकान और छह भूखंड, झालावाड़ में फार्म हाउस, कोटा के दरा में पुरानी हवेली, सोने के आभूषण, 44 हजार रूपए नगद, बैंक में 12 लाख की जमा राशि और 2 लाॅकर मिले हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: