News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Jhalawar Rajkumar Rot protest: राजस्थान के झालावाड़ में विश्व आदिवासी दिवस पर एक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद राजकुमार रोत के आरक्षण पर दिए बयान को लेकर कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने मंच के पास खड़े होकर नारेबाजी की। इस दौरान सांसद ने विरोध कर रहे युवकों से बैठकर बात करने को कहा लेकिन वे लोग नहीं माने। इस दौरान मौके पर तैनात पुलिस ने उन लोगों को समझाकर दूर भेज दिया। हंगामा कर रहे लोगों का नेतृत्व अरविंद भील कर रहे थे। जब पुलिस अरविंद भील को समझाने के लिए अपने साथ ले जाने लगी तो वहां कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया।
बता दें कि झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने के बाद 7 बच्चों की मौत पर राजकुमार रोत ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान कुछ युवक जिनका नेतृत्व अरविंद भील कर रहे थे उन्होंने सांसद राजकुमार रोत के आरक्षण को लेकर पूर्व में दिए बयान पर नारेबाजी करने लगे। इस पर रोत ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस शांति के लिए अरविंद भील को पकड़ कर ले जाने लगी। इससे गुस्साए युवकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की।
वहीं इस मामले में सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि इस हंगामे के पीछे बीजेपी से जुड़े लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मुझे झालावाड़ से चुनाव नहीं लड़ना है। जो लोग मुझसे लड़ने आए हैं वे समाज के मानसिक विकलांग है। इसके साथ ही सांसद ने झालावाड़ में हुए स्कूल हादसे को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा केवल औपचारिकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें राजस्थान, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।