---विज्ञापन---

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट: प्रदेशवासियों को रास आ रही सरकार की अनूठी पहल, जीत रहे हैं लाखों के ईनाम

Jaipur: जनसम्मान वीडियो कांटेस्ट में राज्य की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर हो रहे हैं। इसके माध्यम से हजारों प्रदेशवासियों को प्रतिदिन ईनाम के रूप में धन राशि जीतने का सुनहरा मौका मिल रहा है। शनिवार, 22 जुलाई को जारी हुए परिणाम में मलारना डूंगर, सवाईमाधोपुर के […]

Jaipur: जनसम्मान वीडियो कांटेस्ट में राज्य की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर हो रहे हैं। इसके माध्यम से हजारों प्रदेशवासियों को प्रतिदिन ईनाम के रूप में धन राशि जीतने का सुनहरा मौका मिल रहा है।

शनिवार, 22 जुलाई को जारी हुए परिणाम में मलारना डूंगर, सवाईमाधोपुर के 29 वर्षीय नरेंद्र सिंह मीणा ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते। दूसरे स्थान पर पोकरण, जैसलमेर के 28 वर्षीय श्रीकांत बोहरा रहे। उन्होंने 50 हजार रूपये की ईनाम राशि प्राप्त की। इसी प्रकार जयपुर की 49 वर्षीय गुलाब देवी ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |

---विज्ञापन---

राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है। उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं।

First published on: Jul 26, 2023 09:13 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola