Jalore-Sirohi Lok Sabha Election Result 2024 : जालौर-सिरोही सीट पर उलटफेर देखने को मिला। प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा। उन्हें भाजपा के लुंबाराम चौधरी ने बड़े अंतर से हराया। बता दें कि इस सीट पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत मतदान संपन्न हुए थे। जहां जालौर में 62.65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी तो वहीं सिरोही में 63.33 प्रतिशत वोटिंग रही। इस हिसाब से संसदीय क्षेत्र में कुल 14.44 लाख मतदाताओं ने अपने मत का इस बार प्रयोग किया है।
यहां देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी 543 सीटों की पल-पल की अपडेट
इन चुनावी मुद्दों पर हुई वोटिंग
लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत इस साल जालौर-सिरोही सीट पर मतदाताओं के कई अहम मुद्दे रहे। अधिकतर मुद्दे बेरोजगारी, युवा रोजगार, बिजली व पानी की समस्या, सड़क समस्या आदि मूलभूत आवश्यकताओं को चुनाव मुद्दा बनाया गया। इसके अलावा प्रवासियों के लिए लंबी रूट की ट्रेनें चलाने और ट्रेनों की संख्या को बढ़ाने का मुद्दा भी अहम रहा। इसके साथ ही शिक्षा और चिकित्सा आवश्यकताओं की सुविधा बढ़ाने को लेकर वोटिंग की गई।
साल 2004 में पलट गई बाजी
गौरतलब है कि जालौर-सिरोही सीट हमेशा से कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है। जालौर लोकसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व राज्यपाल बूटा सिंह का चार बार कब्जा रहा है। साल 1999 में बाजी पलटने के लिए भाजपा ने यहां से लोकसभा चुनाव के दौरान साउथ से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण को दलित चेहरे के तौर पर मैदान में उतारा लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा। साल 2004 में बंगारू लक्ष्मण की पत्नी सुशीला बंगारू भाजपा उम्मीदवार बनकर उतरीं और बूटा सिंह को हराकर जालौर की पहली महिला सांसद बनीं।
ये भी पढ़ें: UP-Bihar से केरल-बंगाल तक, Live देखिए लोकसभा रिजल्ट की कवरेज
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
8 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines