जालौर से उत्तम गिरी की रिपोर्टः भीनमाल को जिला बनाने की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़कों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। एसडीएम कार्यालय के बाहर जनसभा का आयोजन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मांग को लेकर सोमवार भीनमाल बंद रहा।
विधायक बोले- दे दूंगा इस्तीफा
इस दौरान धरना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। विधायक पूराराम चौधरी ने कहा कि कल विधानसभा में काला कफन बांध कर जाऊंगा। जिला बनाने के लिए आप लोगों के साथ हूं, अगर मुझे विधायक पद से इस्तीफा देना पड़े तो भी दे दूंगा।
पूर्व विधायक डॉ समरजीत सिंह राठौड़ ने कहा कि सांचौर का एमएलए आज कैबिनेट में मंत्री है। इसलिए जिला उनके खाते में चला गया, लेकिन अन्याय भीनमाल के साथ हुआ है। अब भीनमाल के लोगों को संघर्ष करना होगा और मैं उनके साथ हूं।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सांवलाराम देवासी ने कहा कि भीनमाल के साथ मजाक हुआ है आने वाली पीढ़ी के लिए भीनमाल 70 साल पीछे चला गया है, लेकिन भीनमाल के लोग अब चुप नहीं बैठेंगे।
जनप्रतिनिधि बोले- भीनमाल जिला बनकर रहेगा
प्रदर्शन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान धुखाराम राजपुरोहित ने कहा कि इस धरने ने आज साफ संकेत दे दिया है कि भीनमाल जिला बनकर ही रहेगा। आज व्यापारियों ने विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पूरा सहयोग किया है अब आने वाले दिनों में गांव से भी लोग धरना प्रदर्शन करेंगे।
नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रेम राज बोहरा ने कहा कि जिला बनाने के लिए जयपुर तक बात पहुंचाने होगी तभी हमारी कोशिश सफल होगी।
बंद को मिला जनता का साथ
भीनमाल को जिला बनाने की मांग को लेकर सोमवार को आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर मुख्य बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। शहर के सभी सामाजिक संगठनों ने भीनमाल बंद का समर्थन किया। धरने में भाग लेने के लिए माघ चौक से लेकर खारी रोड तक मोटरसाइकिल की कतारें लगी रही।
कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर धरना स्थल पर पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण सिंह चंपावत एवं रामसीन थानाधिकारी अरविंद पुरोहित के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
4 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines