जालोर से उतमगिरी की रिपोर्ट: जालोर के रानीवाड़ा थाने में एक महिला अधिकारी ने रानीवाड़ा तहसील के धामसीन गांव के पटवारी के विरूद्ध अश्लील मैसेज करने की शिकायत दर्ज करवाई है। मामला महिला अधिकारी से जुड़ा होने की वजह से पुलिस अधिकारी सवाईसिंह ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी पटवारी रमेश जाट को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, उधर महिला अधिकारी की शिकायत पर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने उक्त पटवारी को निलंबित करने के आदेश दे दिए है।
मैम आप बहुत अच्छी हो- पटवारी
दरअसल, धामसीन पटवारी रमेश जाट उम्र (48) वर्ष चुरू जिले का रहने वाला है पटवारी रमेश पूर्व फौजी भी रह चुका है पटवारी ने महंगाई राहत शिविर के उद्घाटन के बाद महिला अधिकारी को शिविर में शिरकत के वक्त के फोटो भेजकर वाट्सअप पर लिखा की मैम आप बहुत अच्छी हो मुझे आपसे प्यार हो गया है।
महिला अधिकारी ने देर रात को आए मैसेज को देखकर एक बार इसलिए इग्नोर किया कि ड्रिंक करके किया होगा। लेकिन पटवारी ने दूसरे दिन सुबह 11 बजे फिर रात वाले मैसेज का जवाब मांगा तो महिला अधिकारी ने तहसीलदार को शिकायत कर उसे पाबंद करने के लिये कहा।
आप मेरे प्यार के बीच नहीं आएंगे- पटवारी
पटवारी ने तहसीलदार को ही धमका दिया कि आप मेरे अधिकारी हो इसका मतलब आप मेरे प्यार के बीच नहीं आएंगे। उसके बाद पटवारी लगातार वाट्सअप पर अश्लील मैसेज भेज रहा था उसको लेकर शुक्रवार शाम को महिला अधिकारी ने आरोपी पटवारी के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने IPC 354,SC ST,IT ACT की धारा लगाकर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं जिला कलेक्टर निशांत जैन ने पटवारी रमेश को निलंबित कर दिया है।
संबंधित खबरें
घात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
1 hr agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
3 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines