Jalore News: दंपति ने 5 बच्चों के साथ नहर में कूदकर दी जान, एक दूसरे से बंधे मिले शव
Edited By Rakesh Choudhary

jalore News
Edited By Rakesh Choudhary

jalore News
जालौर से उत्तम गिरी की रिपोर्टः राजस्थान के जालौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें दंपति ने अपने 5 बच्चों के साथ नहर में कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि दंपति का आपस में किसी बात को लेकर मनमुटाव था जिसके चलते बच्चों के साथ दंपति ने नहर में कूदकर जान दे दी।
दरअसल मामला राजस्थान के जालौर जिले के सांचौर क्षेत्र का है जहां दंपति सहित पांच बच्चों के साथ नहर में गिरने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना पर जालौर कलेक्टर निशांत जैन जालौर पुलिस अधीक्षक डॉ किरण कंग सिद्धू भी मौके पर पहुंची।
इससे पहले घटना की सूचना मिलते ही सांचौर एसडीएम सहित पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा एवं सूचना के आधार पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसके पश्चात सर्वप्रथम एक बालक का शव नहर से बाहर निकाला। इसी तरह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दंपति सहित पांच बच्चों के शव नहर से बाहर निकाले गए।
इधर एक साथ दंपति व पांच बच्चों के नहर में कूदने की घटना से सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सभी लोगों के शव कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाले जो कि एक दूसरे से बंधे हुए मिले हैं।
सांचौर थाना अधिकारी निरंजन प्रताप सिंह के अनुसार जानवी ग्राम पंचायत गलीफा गांव के शंकर लाल कोली ने अपनी पत्नी बादली तीन बेटियों व दो बेटों के साथ अपने ही घर से 20 किलोमीटर दूर सीधेश्वर गांव की सरहद में नर्मदा ने की मुख्य कैनाल में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने उक्त घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की और शवों को बाहर निकाला।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: