जालोर से उत्तमगिरी की रिपोर्टः जालौर पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जालोर पुलिस की स्पेशल टीम ने आहोर थाना पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए 3 किलो अफीम के दूध के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने अपने खेत पर बने कमरे में अफीम का दूध छुपा रखा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने खेत में दबिश देकर अफीम का दूध बरामद कर लिया। थानाधिकारी गिरधरसिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि छिपरवाड़ा गांव में एक युवक अपने कृषि फार्म पर अफीम बेचता है।
गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
सूचना पर पुलिस और डीएसटी टीम प्रभारी लालाराम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दबिश दी और घर की तलाशी ली। इस दौरान एक कमरे से 3 किलो अफीम का दूध बरामद हुआ।
पुलिस ने अफीम का दूध जब्त कर लिया और छिपरवाड़ा आरोपी जगदीश पुत्र हंसाजी राजपुरोहित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी जगदीश राजपुरोहित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है और जांच नोसरा थानाधिकारी मनीष सोनी को दी गई है।
कार्रवाई के दौरान आहोर थानाधिकारी गिरधरसिंह, भगवतसिंह, रामनिवास, वगताराम, रमेश कुमार, डीएसटी टीम प्रभारी लालाराम, नेनाराम, हरीश, दिनेश कुमार उपस्थित रहें।
कैसे बनता है डोडा से अफीम
खेतों में डोडा पकने के बाद उसमें चीरा लगाकर अफीम निकाली जाती है। इसके लिए पहले दिन में अफीम के डोडे पर चीरा लगाया जाता है, इसके बाद चीरा लगे डोडों से दूध निकलना शुरु हो जाता है। रातभर अफीम से निकला हुआ दूध गाढ़ा होकर सुबह तक अफीम में बदल जाता है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines