Jalore: जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री एवं जालोर जिला प्रभारी मंत्री अर्जुनसिंह बामणिया ने सोमवार को जालोर जिले में चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के साथ सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ बचाव एवं राहत में मुस्तैदी से कार्य करते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
प्रभावित क्षेत्रों फूड पैकेट का वितरण हो सुनिश्चित
प्रभारी मंत्री ने भारी बारिश व तेज हवा से जिले में विद्युत खम्बों व ट्रांसफॉर्मर को हुए नुकसान को त्वरित कार्यवाही करते हुए विद्युत व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल भराव वाले स्थानों से प्रभावित लोगों के लिए पानी की निकासी कार्य को तेजी से संपादित करने तथा उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर भोजन, पेयजल व कपड़े इत्यादि आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने तूफान से प्रभावित कच्चे एवं जर्जर भवनों का सर्वे कर प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को फूड पैकेट वितरण सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया।
आवागमन सुचारू करने के दिए निर्देश
उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त हुए मार्गों को त्वरित कार्यवाही करते हुए आवागमन सुचारू करने के निर्देश दिए। जिससे राहत एवं बचाव कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा न आए। प्रभारी मंत्री ने विभागवार अधिकारियों से चर्चा करते हुए रिपेयर वर्क में तेजी लाने के के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को जिले में बिजली व पेयजल सप्लाई को जल्द से जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जिले में तूफान से पहुंची क्षति पर जानकारी लेते हुए राहत कार्यों में तेजी लाने की बात कही।
पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी
उन्होंने चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग को दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही पशुओं में रोग नियंत्रण को लेकर विशेष ध्यान देने की बात कही। बैठक में जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने कहा कि एक्शन प्लान बनाकर व्यवस्थाओं को पुनः सुचारू किया जावें जिससे आमजन को राहत मिल सकें।
जिले के प्रभारी सचिव आशुतोष ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता को विद्युत एवं जल तंत्र को पुनः सुचारू बनाने के लिए एक्शन प्लान बनाकर युद्ध स्तर पर कार्य करने तथा आवश्यकतानुरूप टैंकरों द्वारा पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
जिला कलक्टर निशान्त जैन ने जिले में बचाव एवं राहत कार्यों के लिए किये जा रहे रेस्क्यू कार्यो की जानकारी दी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
35 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines