हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Rajasthan: पेट्रोल-पंप पर सो रहे श्रद्धालु को ट्रैक्टर ने कुचला, वीडियो आया सामने

विज्ञापन

राजस्थान के जालौर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पेट्रोल पंप पर सो रहे पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालू को ट्रैक्टर ने कुशल दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। यह घटना जालौर के बिशनगढ़ थाना इलाके के उम्मेदाबाद गांव के पेट्रोल पंप पर हुई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जानकरी के अनुसार, पेट्रोल पंप के पास सोए श्रद्धालु को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल डाला। जब ट्रैक्टर वहां से चला गया, तो युवक उठकर अपने साथियों को जगाया। बाद में उसके साथी उसको अस्पताल ले जाया गया। साथियों ने आरोप लगाया है किइलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। श्रद्धालु अपने साथियों के साथ रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहा था। रात में सभी पेट्रोल पंप परिसर में ही सो गए थे।

रामदेवरा दर्शन करने निकले थे पैदल

मृतक के साथी ने बताया कि घायल को हम पिकअप से लेकर जालोर के जनरल हॉस्पिटल में सुबह लेकर आए। वहां डॉक्टर ने उसे भीनमाल रोड स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां कोई भी स्टाफ नहीं मिला। वहां पर स्टाफ न होने के कारण घायल को समय पर इलाज नहीं मिल पाया। इसके बाद लौटकर जालोर हॉस्पिटल आए। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में वह अकेला था और मजदूरी करता था। लगी।

घायल को अस्पताल लाया गया

मृतक के साथी ने बताया कि घायल को हम पिकअप से लेकर जालोर के जनरल हॉस्पिटल में सुबह लेकर आए। वहां डॉक्टर ने उसे भीनमाल रोड स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां कोई भी स्टाफ नहीं मिला। वहां पर स्टाफ न होने के कारण घायल को समय पर इलाज नहीं मिल पाया। इसके बाद लौटकर जालोर हॉस्पिटल आए। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में वह अकेला था और मजदूरी करता था।

विज्ञापन

परिजनों ने लगाया आरोप

इस घटना को लेकर पीएमओ वेदप्रकाश मीणा ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों समेत मेडिकल टीम होती है। हालांकि, परिजनों ने आरोप लगाया है कि इलाज नहीं मिला। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर की पहचान कर उसे जब्त कर लिया। ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजन को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें- अजमेर ब्लैकमेल कांड के आरोपियों को मिली HC से राहत, उम्रकैद के फैसले पर लगी रोक, मुख्य आरोपी ने कही ये बात

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola