Rajasthan Hindi News: बहरोड़ विधायक बलजीत यादव एक बार फिर चर्चा में है। पिछले दिनों उन्होंने जयपुर के एक पार्क में सुबह से लेकर शाम तक दौड़ लगाई थी। ये उनके विरोध का एक अनोखा तरीका है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
गुरुवार को एक बार फिर वे इसकी शुरूआत जैसलमेर के पोकरण से करेंगे। लेकिन इस बार जगह बदल गई है। 14 फरवरी को उन्होंने बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए विधानसभा में कहा था कि वे काले कपड़े पहनकर राज्य की सभी 200 विधानसभाओं सीटों पर 16 फरवरी से दौड़ लगाना शुरू करेंगे।
कमीशन का चल रहा खेल
प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बाहर से समर्थन देने वाले बहरोड़ विधायक ने कहा कि वे सरकार की नीतियों से खफा है। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा उनसे किए गए वादों को पूरा नहीं किया जा रहा। विधायक ने कहा कि जहां सड़कें टूटी हुई हैं और बननी चाहिए। वहां बनाई नहीं जा रही और जहां अच्छी सड़कें है, वहां हल्की फुल्की बनाकर पैसा उठाया जा रहा है। यह सब कमीशन के लिए खेला होता है और खेला चल रहा है।
https://twitter.com/BaljeetBehror/status/1625362957747257345?cxt=HHwWgoDU-fO_uY4tAAAA
और पढ़िए –Jaipur News: चुनावी साल में गहलोत सरकार का किसानों को ऋण माफी का तोहफा, जानें अंदर की बात
ये है प्रमुख मांगें
राजस्थान सरकार की नौकरियों में राज्य के युवाओं को 90 से 100 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। गैर सरकारी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को 75 प्रतिशत तक आरक्षण दिया जाए। 5 लाख पदों पर शीघ्र भर्ती निकालकर 6 महीनों में नियुक्तियां दी जाए। तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानान्तरण पर लगी रोक हटा कर स्थानान्तरण किए जाएं। भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कदम उठाएं जाएं। किसानों की सम्पूर्ण फसल को सरकार उचित मूल्य पर खरीदे करे। नरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाकर समय पर भुगतान कराया जाए। सेना में पूर्व की भांति केन्द्र सरकार द्वारा स्थायी रूप से भर्ती की जाए।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 hr agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines