राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। यह मामला केवल अभ्यर्थियों तक सीमित नहीं है बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंच चुका है।राजस्थान एसआई भर्ती-2021 मामले में SOG की टीम ने बुधवार को जैसलमेर के फतेहगढ़ SDM हनुमान राम को गिरफ्तार किया है। हनुमान राम ने डमी कैंडिडेट बनकर नरपतराम की जगह एसआई भर्ती परीक्षा दी थी। गिरफ्तारी के बाद हनुमान राम को जयपुर ले जाया गया है, जहां मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है।
मास्टरमाइंड नरपतराम की गिरफ्तारी से हुआ खुलासा
दरअसल, जोधपुर रेंज पुलिस ने 3 दिन पहले पेपर लीक मामले में नरपतराम बिश्नोई (29) और उसकी पत्नी इंद्रा (27) को गिरफ्तार कर एसओजी को सौंपा था। पूछताछ में दोनों ने SDM हनुमान राम का नाम लिया था। इसी आधार पर हनुमान राम को गिरफ्तार किया गया है। जोधपुर रेंज पुलिस की साइक्लोनर टीम ने एक विशेष अभियान ‘ऑपरेशन तर्पण’ चलाकर पेपर लीक के मास्टरमाइंड नरपतराम और उसकी पत्नी इंद्रा को गिरफ्तार किया था। नरपतराम को गोवा में एक वाइन शॉप के पास से दबोचा गया, जबकि उसकी पत्नी जोधपुर में पाल रोड क्षेत्र के खेमे का कुआं इलाके में पहचान छिपाकर रह रही थी, उसे भागने से पहले ही पकड़ लिया गया।
कौन हैं SDM हनुमान राम?
बाड़मेर जिले के बिसारणियां गांव निवासी हनुमान राम विरड़ा को आरएएस परीक्षा-2021 में 22वीं रैंक मिली थी। हनुमान राम 2016 से लगातार आरएएस की तैयारी कर रहे थे और दूसरे प्रयास में आरएएस में 22वीं रैंक हासिल की। हनुमान राम ने 2016 में भाटिया आश्रम सूरतगढ़ से आरएएस की तैयारी की थी। 2016 में आरएएस की परीक्षा दी, लेकिन सेलेक्शन नहीं हुआ। इसके बाद 2018 में बाड़मेर में सांख्यिकी विभाग संगणक के पद पर चयन हुआ, लेकिन सरकारी नौकरी करते हुए आरएएस की तैयारी नहीं छोड़ी और दूसरे प्रयास में उनका सेलेक्शन हो गया। हनुमान राम की पहली पोस्टिंग 13 फरवरी 2023 चितलवाना (जालोर) में SDM के पद पर हुई थी। इसके बाद SDM बागोड़ा (सांचौर) के पद पर रहे और फिर शिव SDM के पद पर तबादला हुआ। हनुमान राम ने 11 फरवरी 2025 को जैसलमेर के फतेहगढ़ में SDM के पद पर जॉइन किया था।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines