हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jaisalmer News: अल्पसंख्यक मंत्री ने किया राहत कैंपों का निरीक्षण, बोले- 'महंगाई राहत कैंप सरकार का अभूतपूर्व कदम'

विज्ञापन

Jaisalmer News: अल्पसंख्यक मंत्री शाले मोहम्मद ने शनिवार को जैसलमेर जिले के झलारिया और खेलाना में आयोजित महंगाई राहत कैंप का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरित किए।

आमजन के हित के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

इस अवसर पर कैंप में उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के हितार्थ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही विभिन्न योजनाओं, बजट घोषणाओं और अभियानों के माध्यम से राज्य सरकार महंगाई से राहत भी प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैंप राज्य सरकार का एक अभूतपूर्व कदम है। इन कैंपों के माध्यम से हर पात्र व्यक्ति को सरकार की दस जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ की गारंटी प्राप्त हो रही है।

लोगों को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी

उन्होंने विभिन्न योजनाओं इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना,मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना,मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना,अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना,मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना,इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना,सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना,कामधेनु बीमा योजना,मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन

उन्होंने लोगों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। इस दौरान उन्होंने आमजन के अभाव-अभियोग भी सुने और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola