Jaisalmer News: एक दिवसीय निजी यात्रा पर मंगलवार को जैसलमेर आए खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि कांग्रेस पहली बार राजस्थान में सरकार बदलने की परंपरा तोड़ेगी। इस बार 130 सीटों के साथ राजस्थान में कांग्रेस की एक बार फिर सरकार बनेगी। राजस्थान के लोग सीएम गहलोत का गुणगान कर रहे हैं।
मंत्री चांदना ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लगाए जा रहे महंगाई राहत कैंपों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही हैं और लोगों को बहुत फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में इस बार हर 5 साल में सरकार बदलने की परंपरा टूटेगी।
कर्नाटक में जीत के बाद राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार आ रही है। क्योंकि सरकार ने पिछले 5 सालों में बहुत शानदार काम किए हैं।
30 साल पहली बार परंपरा तोड़ेगी जनता
प्रदेश में आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत शिविरों ने जनता के सभी काम को आसान कर दिया है। ऐसे में राजस्थान की जनता ने भी मानस बना लिया है कि वे अपनी परंपरा तोड़कर 30 साल में पहली बार कांग्रेस सरकार को रिपीट करवाएंगे।
लोगों ने राहुल गांधी का अपना नेता माना
चांदना ने आगे कहा कि कर्नाटक चुनाव में वहां की जनता से पीएम मोदी को नकार दिया है। वहां की जनता से सरकार तोड़ने वालों को नहीं बल्कि सरकार जोड़ने वाले लोगों को चुना है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने लोगों का दिल जीता है। लोगों ने अब राहुल गांधी को अपना नेता मानना शुरू कर दिया है।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines