Jaisalmer News: लोक देवता बाबा रामदेव जी की नगरी से प्रसिद्ध रामदेवरा में अब नगर पालिका विकास के कार्य करवाएगी। स्वायत शासन विभाग ने सोमवार को रामदेवरा नगर पालिका का नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे अब रामदेवरा में शहरी विकासए स्वच्छता सहित तमाम प्रकार के कार्य बेहतर तरीके से हो सकेंगे।
विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन
अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ मंत्री शाले मोहम्मद ने क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग थी रामदेवरा को नगर पालिका बनाई जाए। इस पर कार्य करते हुए रामदेवरा नगरपालिका घोषित करवाई है। स्वायत शासन विभाग ने इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत रामदेवरा, मावा, वीरमदेवरा संपूर्ण ग्राम पंचायत रामदेवरा क्षेत्र को नगर पालिका रामदेवरा में सम्मिलित किया है।
उन्होंने कहा कि पोकरण नगर पालिका बनने से स्थानीय लोगों के साथ ही लोक देवता बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए आने वाले जातरुओं को भी इसकी सुविधा मिल सकेगी। मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि यहां कि जनता ने उन्हें दुआओं से नवाजा है जिसकी बदौलत आज क्षेत्र में विकास के बड़े कार्य हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करवाकर जनता को राहत देना उनका प्रथम उद्देश्य है।
रामदेवरा दौरे के दौरान कन्या महाविद्यालय की घोषणा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामदेवरा के अपने दौरे के दौरान रामदेवरा में कन्या महाविद्यालय खोलने की घोषणा की थी। अब रामदेवरा में नगर पालिका बनने से क्षेत्र के विकास में और पंख लगेंगे। स्थानीय लोगों ने मंत्री शाले मोहम्मद का आभार जताया।
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines