जैसलमेर: सरकारी स्कूल का मेन गेट गिरा, 1 छात्र की मौत, टीचर गंभीर घायल

राजस्थान के जैसलमेर के पूनम नगर में सरकारी स्कूल का मेन गेट गिरने से मौके पर एक स्कूली छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पास में खड़े टीचर के पैर और सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायल टीचर को राजकीय जवाहर अस्पताल रेफर किया गया।

BeFunky-collage - 2025-07-28T163921.422

टूटा स्कूल का मेन गेट। क्रेडिट- बीफंकी

विज्ञापन

Rajasthan News: कुछ दिन पहले ही राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी। अब फिर सरकारी स्कूल की बदहाली सामने आई है। राजस्थान के जैसलमेर के पूनम नगर के सरकारी स्कूल में सोमवार को मेन गेट गिर गया। इसमें दबकर 9 साल के मासूम अरबाज खान की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी हुई थी।  बच्चे स्कूल से बाहर निकल रहे थे। तभी हादसा हो गया। हादसे में एक टीचर भी गंभीर  रूप से घायल हो गए। उन्हें घायल टीचर को राजकीय जवाहर अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन

परिजनों ने किया प्रदर्शन

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में रोष फैल गया। लोगों में गुस्सा उमड़ आया। गुस्साए लोगों बच्चे का शव लेकर परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके अलावा जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, तहसीलदार महावीर प्रसाद, एसडीएम भी घटनास्थल पर गए। लोगों ने बताया कि स्कूल का मेन गेट जर्जर हालत में था। कई बार इसकी शिकायत की गई थी। लेकिन स्कूल प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ