jaipurs women rape case: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। यहां पर महिला ने अपने पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। जिसके बाद ब्लैकमेल कर इज्जत लूटता रहा। वायरल करने की धमकी देकर उससे 8 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता की ओर से आरोपी के खिलाफ प्रताप नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
31 साल की महिला घर में चलाती है बुटीक
सांगानेर के एसीपी विनोद कुमार शर्मा मामले की जांच कर रहे हैं। 31 साल की महिला ने आरोप लगाया है कि वह परिवार के साथ रहती है। उसका घर में बुटीक है, जहां आरोपी अपनी पत्नी के साथ कपड़े सिलवाने के लिए आता था। एक दिन घर में अकेला देख आरोपी आया और कपड़े लेने की बात कही। फिर एक कोल्ड ड्रिंक ऑफर की, उसने पी ली और बेहोश हो गई। आरोपी ने उससे रेप किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करता रहा।
यह भी पढ़ें-आज के दिन घुटनों पर था पाकिस्तान, कश्मीर की चाह में खोने वाला था लाहौर; याद है न 1965 की जंग
अब फिर कर रहा 8 लाख की डिमांड
आरोपी उससे पिछले साल सितंबर तक ही 8 लाख ऐंठ चुका है। जिसके कारण वह परेशान हो गई और बच्चों को लेकर मायके जयपुर चली गई। लेकिन फिर आरोपी फोन करके लौटने का दबाव बनाने लगा। आरोपी ने कहा कि वह अगर 8 लाख रुपये नहीं देगी तो वीडियो वायरल कर देगा। जिसके बाद मना करने पर 14 सितंबर को परिवार को उसने वीडियो भेज दिए। आरोपी ने कहा है कि वह वीडियो भी वायरल कर चुका है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines