जयपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम में राजस्थान की तीसरी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम ने देश के कई राज्यों में रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। दोपहर 12:30 बजे सिटी रेलवे स्टेशन पर शुरू हुए कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ जनता और यात्री शामिल हुए।
25 सितंबर से होगी संचालित
नई वंदे भारत ट्रेनें देश में कनेक्टिविटी में सुधार करने और रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के पीएम मोदी के विजन को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। रेलवे के अनुसार उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सुविधाओं और कवच तकनीक सहित उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से सुसज्जित होगी। इसमें वातानुकूलित श्रेणी के 01 एग्जीक्यूटिव एवं 07 कुर्सीयान डिब्बे होंगे। जयपुर-उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस नियमित रेल सेवा 25 सितंबर से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें-Rajasthan: स्कूल बस-ट्रक की टक्कर में प्रिंसिपल-छात्रा की मौत, 20 घायल, तीन की हालत गंभीर
सप्ताह में 6 दिन चलेगी ट्रेन
उदयपुर-जयपुर (20979) वंदे भारत ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। यह ट्रेन उदयपुर से 07.50 बजे रवाना होकर 14.05 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार जयपुर-उदयपुर वंदे भारत (20980) जयपुर से 15.45 बजे रवाना होकर 22.00 बजे उदयपुर पहुंचेगी। रूट पर ये ट्रेन उदयपुर के राणा प्रतापनगर, मावली, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर व किशनगढ स्टेशनों पर रुकेगी। ये वंदे भारत ट्रेनें अपने संचालन के रूटों पर सबसे तेज गति से चलेंगी और यात्रियों के समय में काफी बचत करेंगी।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
7 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines