के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव को जमीन धोखाधड़ी मामले में श्याम नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले उपेन यादव को शनिवार के दिन चूरू के सरदारशहर से हिरासत में लेकर जयपुर लाया गया था। बता दें उपेन यादव ने खुद कल ट्वीट से जानकारी थी कि पुलिस ने हमे हिरासत में ले लिया है।
इस मामले को लेकर श्याम नगर पुलिस ने बताया कि उपेन अपने भाई मुकेश यादव के साथ मिल जयपुर में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों की जमीन पर कब्जा किया था। जिसके खिलाफ पिछले 5 सालों से जांच चल रही थी। लेकिन उपेन जांच में सहयोग नहीं कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उपेन को शनिवार शाम सीकर सीमा से हिरासत में ले लिया था। इसके बाद पूछताछ में उपेन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। ऐसे में फिलहाल उपेन और मुकेश के अन्य साथियों की तलाश जारी है।
सरदारशहर में बेरोजगारआक्रोश रैली निकालने का किया था आह्वान
बता दें इससे पहले उपेन यादव ने 20 नवबंर को चूरू जिले के सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में युवा बेरोजगारआक्रोश रैली करने का आह्वान किया था। महारैली से पहले ही पुलिस ने उपेन यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस महारैली के लिए युवाओं से अपील भी की गई थी कि सभी युवा अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। इससे पहले ही उपेन की गिरफ्तारी हो गई है। सोशल मीडिया पर उपेन ने आक्रोश महारैली को मजबूत करने का अभियान भी चलाया था।
ये है पूरा मामला
जानकारी के लिए बता दें इस मामले के मुख्य आरोपी मुकेश यादव ने जेडीए में फर्जी दस्तावेज पेश कर पार्श्वनाथ कॉलोनी में स्थित 320-320 वर्ग गज के प्लॉट के पट्टे जारी करवा लिए थे। इस षड्यंत्र में आरोपी उपेन यादव का भी सहयोग रहा। उसने जेडीए के बंध पत्रों पर अपने साइन किए थे। साल 2016 में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें उसी समय मुकेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि आरोपी उपेन को अब गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जेडीए में आरोपियों के फर्जी पट्टों को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू की है। फिलहाल, अब उपेन यादव को गिरफ्तार करने के बाद उससे प्रकरण में पूछताछ की जाएगी।
(Xanax)
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
10 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines