Jaipur: दो विदेशी महिलाओं ने शरीर के इस हिस्से में छिपा रखा था तस्करी का सोना, एक्स-रे में हुआ खुलासा

Jaipur News, Custom Department Caught gold

Jaipur: जयपुर एयरपोर्ट पर लगातार सोने की तस्करी से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। मामला बुधवार दोपहर का है। बैंकाॅक से आई फ्लाइट में दो महिलाओं के पास से कस्टम विभाग ने 700 ग्राम गोल्ड जब्त किया है। दोनों महिलाएं यह सोना अपने रेक्टम में छिपाकर लाई थी। जिसकी कीमत करीब 43 लाख रुपए है। आज सुबह इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

रेक्टम में छिपाकर लाई थी गोल्ड की गोलियां

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि पूर्व से मिली गुप्त सूचना के आधार पर बैंकाॅक से आई फ्लाइट FD130 से दो महिलाओं को पूछताछ के लिए रोका गया। इस पर उन्होंने किसी प्रकार को गोल्ड होने से इंकार कर दिया। इस पर कस्टम अधिकारियों ने कोर्ट में पेश कर एक्स-रे की अनुमति मांगी। जब डाॅक्टरों ने एक्स-रे किया तो दोनों के रेक्टम में 700 ग्राम सोने की दो गोलियां जब्त की गई। गुरुवार सुबह उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

पहले भी दिल्ली आ चुकी महिलाएं

अधिकारियों के अनुसार जब्त किए गए सोने की बाजार कीमत 43 लाख रुपए है। दोनों महिलाएं विदेशी होने के कारण इसकी सूचना दिल्ली स्थित थाइलैंड एंबेसी को दे दी गई है। अधिकारियों के अनुसार दोनों महिलाएं पहले भी तस्करी करने के लिए दिल्ली आ चुकी है। लेकिन पहली बार ये कस्टम विभाग की पकड़ में आई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ