हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jaipur: जयपुर-फुलेरा मार्ग पर मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, 7 ट्रेनें रद्द

विज्ञापन

Jaipur: जयपुर में आज सुबह जयपुर-फुलेरा के बीच एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके चलते इस ट्रैक पर चलने वाली सात गाड़ियों को रद्द कर दिया गया। वहीं कुछ ट्रेनों का संचालन देरी से किया गया। घटना जोबनेर में आसलपुर स्टेशन के पास की है। डि-रेल हुई मालगाड़ी को वापस पटरी पर लाने के लिए रेलवे के कर्मचारी जुटे हुए हैं।

ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को हुई परेशानी

अधिकारियों की मानें तो घटना सुबह 5 बजे के आसपास की है। जब जयपुर से फुलेरा की ओर जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी खाली थी इस पर कोई डिब्बा या वेगन नहीं था। ट्रेनें रद्द होने से अजमेर, जोधपुर ,किशनगढ़, फुलेरा की रोज यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा।

ट्रैक दुरूस्त करने में जुटे कर्मचारी

रेलवे के अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। हालांकि प्राथमिक तौर पर ट्रेन का पहिए के कुछ पार्ट्स का टूटना माना जा रहा है। आधिकारिक जांच के बाद हादसे के कारणों का सही पता चल पाएगा।

ये गाड़ियां हुई रद्द

मालगाड़ी के डिरेल हो जाने के बाद जयपुर से अजमेर और जोधपुर जाने वाले गाड़ियां रद्द कर दी गई। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 19735 जयपुर-मारवाड़, गाड़ी संख्या 19736 मारवाड़-जयपुर, गाड़ी संख्या 22977 जयपुर-जोधपुर, गाड़ी संख्या 22978 जोधपुर-जयपुर, गाड़ी संख्या 09605 अजमेर-जयपुर, गाड़ी संख्या 09606 जयपुर-अजमेर को रद्द कर दिया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें