हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जयपुर में 700 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची, रेस्क्यू ऑपरेशन चालू, कैमरे में दिखी मूवमेंट

Three Year old girl Fell in Borewell: जयपुर के कोटपुतली में 3 साल की बच्ची सोमवार दोपहर को 700 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। फिलहाल प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चालू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Jaipur News

जयपुर से केजे श्रीवत्सन की रिपोर्ट।

Jaipur News: जयपुर के कोटपूतली में सोमवार दोपहर को 3 साल की बच्ची 700 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। बच्ची 150 फीट पर फंसी है। मामला किरतपुरा क्षेत्र के बड़ीयाणी ढाणी का है। रेस्क्यू टीम ने जेसीबी से बोरवेल के पास खुदाई शुरू कर दी है। वहीं बच्ची के लिए पाइप से ऑक्सीजन पहुंचाई गई है। बच्ची के रोने की आवाज भी रिकाॅर्ड की गई है। फिलहाल एसडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता ने बहुत समय पहले यह बोरवेल खुदवाया था। 700 फीट खोदने के बाद भी जब पानी नहीं निकला तो यह बोरवेल सुख गया और इसमें लगे पाइपों को बाहर निकाल लिया गया। ताकि दूसरी जगह बोरवेल खुदवा कर इन पाइप को लगवा सके।

ये भी पढ़ेंः PM मोदी ने पंजाब के 250 युवाओं को बांटे ज्वाइनिंग लेटर, रोजगार मेला में चुने गए थे

ये है पूरा मामला

इसके लिए बच्ची चेतना के पिता ने आज बोरवेल से पाइप निकलवा दिए थे और बोरवेल को बंद कराने के लिए चेतना के पिता ने जेसीबी भी बुलवा दी थी। इसके बाद दोपहर को खाना खाने के लिए सभी घर के अंदर गए तो उसकी 9 साल की बड़ी बहन उत्सुकता से चेतना को लेकर बोरवेल के आसपास सुबह से चल रहे काम को देखने पहुंची। ऐसे में बोरवेल खुला हुआ था, मिट्टी चिकनी थी और पांव फिसलने के चलते चेतना सीधे बोरवेल में गिर गई।

150 फीट पर फंसी है चेतना

इसके बाद तत्काल बड़ी बहन ने चिल्लाते हुए परिवार के लोगों को चेतना के गड्ढे में गिर जाने की खबर दी। जानकारी के अनुसार शुरुआत में वह 15 फीट पर अटकी हुई थी, फिर इसके बाद वह नीचे खिसक गई। करीब 200 फीट पर बोरवेल में एक पत्थर है। बच्चे के रोने की आवाज साफ सुनाई दे रही है। इस वजह से माना जा रहा है कि वो 150 फीट से ऊपर ही है।

ये भी पढ़ेंः Bihar के पश्चिम चंपारण में यहां बनेगा Degree College, मुख्यमंत्री ने गन्ना किसानों को दी बड़ी राहत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें