Jaipur: निरोगी राजस्थान का सपना साकार करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना जैसी अनूठी सौगात दी है। जो देश भर में मिसाल बन गई है। योजना के तहत प्रदेश के नागरिकों को 25 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है।
मीना देवी को मिली गंभीर बीमारी से निजात
धौलपुर की 54 वर्षीय मीना देवी को गले एवं सीने में दर्द की शिकायत थी। जयपुर के एक निजी अस्पताल में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मीना देवी की जांच में एलआरटीआई जैसी गंभीर बीमारी की पुष्टि हुई। आमतौर पर इसके इलाज में लाखों रुपये का खर्च आता है और लोगों के घर-दुकान तक बिकने की नौबत आ जाती है। लेकिन मीना देवी को यह उपचार चिरंजीवी योजना के तहत निशुल्क मुहैया हुआ।
योजना ने दिया नया जीवन
सफल इलाज के बाद मीना देवी अब स्वस्थ हैं एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए कहती है कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी बेहतर नहीं थी कि जयपुर के इतने बड़े निजी अस्पताल में वे इलाज करवा पातीए लेकिन इस योजना के चलते मानो उन्हें नया जीवन ही मिल गया है।
पटरी पर लौटी राजेश की जिंदगी
सवाईमाधोपुर के 33 वर्षीय राजेश कुमार बैरवा मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। एक दुर्घटना के शिकार हुए तो मानो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके दाएं हाथ की हड्डी टूट गई थी यानि आजीविका चलाना दूभर हो गया था। उस पर परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।
लेकिन मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत राजेश का जयपुर के आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में निशुल्क इलाज हुआ और राजेश का टूटा हाथ फिर से जुड़ गया। करीब 15 दिन के इलाज के बाद अब राजेश बिल्कुल स्वस्थ हैं। वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए कहते हैं कि चिरंजीवी योजना ने ना केवल उन्हें एक नया जीवन दिया है बल्कि उनके परिवार को आर्थिक संकट से भी बचाया है। अब वे फिर से एक नई जिंदगी की शुरुआत कर सकेंगे और अपने परिवार के सपने साकार कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines